Search

 
 
 

हुसैनाबाद : देवरी कलां ओपी में शांति समिति की बैठक

 
Hussainabad, Palamu: देवरी कलां ओपी में रामनवमी और ईद को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता देवरी कलां ओपी प्रभारी एएसआई अखिलेश कुमार यादव ने जबकि संचालन भारत पांडेय उर्फ मन्नू पांडे ने किया. मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने अपने-अपने विचार रखे. इसमें चुनाव आचार संहिता के नियमों का पालन करते हुए शांतिपूर्वक ईद एवं रामनवमी मनाने पर जोर दिया. वही ओपी प्रभारी अखिलेश कुमार यादव ने कहा कि डीजे, सोशल मीडिया, शरारती तत्वों, अश्लीलता, फूहड़ता और अफवाह पर कड़ी नजर रखी जायेगी. दोषी पाए जाने पर किसी को भी बक्शा नहीं जायेगा. बैठक में देवरी कलां ग्राम पंचायत समिति सदस्य अजीत कुमार सिंह, मुखिया मनोज भारती, पूर्व मुखिया रमाशंकर चौधरी, देवरी कलां ग्राम पंचायत के वार्ड सदस्य निर्मला देवी वार्ड 02, धनमति कुंअर वार्ड 04 भाकपा के वरिष्ठ नेता भोला सिंह, बसपा के वरिष्ठ नेता अजय भारती, सुरेंदर चौधरी, राजेंद्र चौधरी, देवरी कला वार्ड सदस्य 13 के दीपक कुमार, आलमगीर अंसारी, अशोक विश्वकर्मा, विजय कुमार हलवाई के अलावा काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-murder-case-revealed-three-accused-arrested/">हजारीबाग

: हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही