Search

 
 
 

हुसैनाबाद : देवरी ओपी में मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक

 
Hussainabad, Palamu : हुसैनाबाद थाना के देवरी ओपी परिसर में मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता ओपी प्रभारी इंद्रदेव राम ने जबकि संचालन पंसस अजित कुमार सिंह ने किया. मौके पर मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर चर्चा की गई. ओपी प्रभारी ने कहा कि अफवाहों व सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी. आपत्तिजनक व भड़काऊ पोस्ट करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी. बैठक में जिप सदस्य राजू कुमार मेहता उर्फ एसपी मेहता, ओपी प्रभारी इंद्रदेव राम, एएसआई कार्तिक उराव, देवरी कला मुखिया मनोज भारती, वार्ड सदस्य निर्मला देवी, देवरी कला के उप मुखिया इरफान खान, आरुज खान, राजवंश यादव, रमेश चंद्र मेहता, पूर्व मुखिया रामशंकर चौधरी सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : देश">https://lagatar.in/%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%95%e0%a4%bf-%e0%a4%aa%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%9a/">देश

को जानना चाहिए कि पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र खत्म हो गया है, भाजपा की जांच समिति ने नड्डा को सौंपी रिपोर्ट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही