Search

 
 
 

हुसैनाबाद : प्लबंर मीट का आयोजन, वरुणा पंप के बारे में बताया गया

 
Hussainabad, Palamu:  हुसैनाबाद नगर पंचायत के जेपी चौक स्थित आलोक मार्केट में वरुणा पंप इलेक्ट्रिक और नियो सीकल के द्वारा प्लबंर मीट का आयोजन किया गया. इसमें हुसैनाबाद के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के 100 से अधिक प्लबंर मैकेनिक शामिल हुए. मौके पर वरुणा कंपनी के शाखा प्रबंधक हरिकांत कुमार, एरिया मैनेजर अजय कुमार तिवारी ने वरुणा पंप के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी. बताया कि वरुणा पंप और इलेक्ट्रिक साल 1935 से देश की सेवा करती आ रही है. अपनी गुणवत्ता व प्रोडक्ट की उपलब्धता से यह कंपनी निरंतर आगे बढ़ती जा रही है. यह कंपनी देश के साथ-साथ 75 अन्य देशों में भी अपने प्रोडक्शन का निर्यात कर रही है. प्रोडक्ट के मुख्य वितरक आलोक केसरी ने बताया कि हमारा उद्देश्य ग्राहकों को सरल रूप से बेहतर सेवा प्रदान करना है. वरुणा कंपनी काफी भरोसेमंद है. मौके पर रामजी केशरी, लखन केशरी, प्लबंर मैकेनिक में रॉकी सिंह राजू प्रजापति, संदीप कुमार, प्रदीप कुमार, रंजन कुमार, साबिर अंसारी राजू विश्वकर्मा, शाहिद अंसारी, शंभू पासवान, मनोज प्रजापति के अलावे बड़ी संख्या में प्लबंर मैकेनिक मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-priyanka-gandhi-will-address-election-rally-in-baghmara-on-13th/">धनबाद

: प्रियंका गांधी 13 को बाघमारा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-05-03-at-17.42.08_8bf591e0-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही