Search

 
 
 

हुसैनाबाद : रेलवे टिकट के दो अवैध कारोबारियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 
Hussainabad (Palamu) :  छतरपुर बाजार स्थित ‘एसके डिजिटल स्टूडियो एवं फोटोस्टेट, कंप्यूटर एंड प्रेस’ नामक दुकान पर रेलवे पुलिस ने छापेमारी की. थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश रंजन के नेतृत्व में रेलवे सुरक्षा बल जपला की टीम ने दुकान को खंगाला. रेलवे पुलिस ने दुकान में इस्तेमाल किया जा रहे लैपटॉपों और मोबाइलों को चेक करने पर उसमें 17 भविष्य टिकट मूल्य ₹36614.45/- और 35 पुराना रेलवे का टिकट मूल्य Rs 65948.85/- पाया गया. पुलिस ने दो लैपटॉप, दो मोबाइल, प्रिंटर और 2 माउस को जप्त किया. दुकान संचालक दीपक कुमार, उम्र 25 वर्ष, पिता महेंद्र साहू पता सुनार मोहल्ला छतरपुर, पलामू और सहायक आले रसूल उर्फ छोटू उम्र करीब 23 वर्ष पिता राशिद अंसारी पता पटखाही छतरपुर को गिरफ्तार कर लिया गया. दोनों को पहले जपला लाया गया जहां कागजी कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया. बता दें कि आईआरसीटीसी के पर्सनल यूजर आईडी से रेलवे टिकट की खरीद फरोख्त, रेलवे टिकट का व्यापार करना गैर कानूनी है. इसे भी पढ़ें : राहुल">https://lagatar.in/after-the-end-of-rahuls-membership-the-congress-said-today-is-a-black-day-for-democracy/">राहुल

की सदस्यता खत्म होने पर कांग्रेस ने कहा- लोकतंत्र के लिए आज काला दिन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही