Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हुसैनाबाद : देसी शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान, दो आरोपी गिरफ्तार

Hussainabad, Palamu: हुसैनाबाद थाना के देवरी ओपी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सपही मंजुराहा के समीप पुलिस ने देसी शराब के खिलाफ अभियान चलाया. गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी की गयी. दो लोगो को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. पुलिस ने करीब 35 लीटर देसी महुआ शराब, शराब बनाने वाला उपकरण और बर्तन जब्त किया. अभियुक्त सत्येंद्र मेहता उम्र 42 वर्ष पिता स्व. चंद्रदेव मेहता ग्राम सपही मंजुराहा और मुंशी मेहता उम्र 35 वर्ष, पिता रामवृक्ष मेहता ग्राम बलीबीघा दोनों थाना हुसैनाबाद (देवरी ओपी) जिला पलामू के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है. देवरी ओपी प्रभारी ने लोगों से अपील की है कि इस तरह के गैर कानूनी व्यवसाय को त्याग कर समाज की मुख्य धारा से जुड़ें. अवैध कार्यों पर अंकुश लगाने में पुलिस का सहयोग करें. ओपी प्रभारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि अवैध काम करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी. इसे भी पढ़ें-रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-police-arrested-three-accused-of-rape/">रामगढ़

: दुष्कर्म के तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही