Search

 
 
 

हुसैनाबाद : मुहर्रम पर्व को देखते हुए पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

 
Hussainabad, Palamu :  हैदरनगर पुलिस ने मुहर्रम पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कायम करने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च किया. वरीय अधिकारियों के निर्देश पर अंचल पदाधिकारी राजीव नीरज व थाना प्रभारी आजाद अंसारी के नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया गया. इसमें जिला पुलिस बल के जवान और महिला पुलिसकर्मी शामिल थे. फ्लैग मार्च थाना परिसर से बस स्टैंड, मेन रोड, मस्जिद रोड, बैंक रोड होते हाईस्कूल के रास्ते भाई बिगहा होकर वापस हैदरनगर थाना परिसर लौटा. मौके पर अंचल पदाधिकारी राजीव नीरज ने कहा कि मुहर्रम पर्व में सभी गांव में दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई है. सभी जनप्रतिनिधियों को अलर्ट रहने की सलाह दी गई है. किसी तरह की गड़बड़ी की आशंका पर तत्काल मुख्यालय को सूचना देंगे. फ्लैग मार्च में एसआई सोनू दास, नारायण बोदरा, उपेंद्र दास, एएसआई, हवलदार सहित कई चौकीदार भी शामिल थे. इसे भी पढ़ें : तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-jmm-burnt-effigies-of-prime-minister-home-minister-and-chief-minister/">तांतनगर

: झामुमो ने प्रधानमंत्री, गृहमंत्री व मुख्यमंत्री का पुतला फूंका
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही