Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हुसैनाबाद : पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
सात बाइक बरामद, एसडीपीओ ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी,   Hussainabad, Palamu: हुसैनाबाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार महतो के निर्देश पर हुसैनाबाद थाना पुलिस ने हुसैनाबाद थाना क्षेत्र से चोरी हुए सात बाइक को बरामद कर लिया है. साथ ही बाइक चोरी के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. इस संबंध में हुसैनाबाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार महतो ने प्रेसवार्ता में कहा कि 18 फरवरी को वादी गोबिन्द कुमार सिंह, उम्र करीब 25 वर्ष, पिता उपेन्द्र सिंह सा० बरुण, थाना नवीनगर, जिला औरंगाबाद बिहार के द्वारा मोटरसाइकिल जिसका रजि० सं० BR26R 8811 को अज्ञात चोर ने चोरी कर ली. इससे संबंधित लिखित उसने लिखित आवेदन दिया था. पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि उक्त कांड के अनुसंधान के क्रम में रोहित कुमार उर्फ लडू उम्र 19 वर्ष पिता मुन्ना प्रसाद कांश्यकार सा० नहर मोड, थाना हुसैनाबाद जिला पलामू को उक्त चोरी हुई बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया. इसे भी पढ़ें-हुसैनाबाद">https://lagatar.in/hussainabad-dc-conducted-surprise-inspection-of-block-office/">हुसैनाबाद

: डीसी ने प्रखंड कार्यालय का किया औचक निरीक्षण
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/WhatsApp-Image-2024-02-20-at-21.29.19_e6bdf571-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

सभी आरोपियों को भेजा गया जेल

आरोपी रोहित कुमार की निशानदेही पर गिरोह में शमिल बिरामजी बेचन दास उर्फ गोलू पिता राजेन्द्र दास सा० संगत मोहल्ला, अमन कुमार उर्फ बटेर पिता कृष्णा प्रसाद चौरसीया सा० मकबरा रोड, आदित्य वर्धन सिंह उर्फ सूडू पिता शंकर सिह सा० टेटा तीनो थाना हुसैनाबाद एवं पवन कुमार पिता अशोक मेहता सा० कुकही थाना हैदरनगर सभी जिला पलामू को पकड़ा गया. ये सभी मिलकर मोटरसाइकिल चोरी कर बेचने का काम करते थे. उन्होंने कहा कि अभियुक्तो के द्वारा स्टेशन रोड जपला, हरिहर चौक जपला एवं नवीनगर थाना क्षेत्र एवं सीमावर्ती क्षेत्र से मोटरसाईकिल चोरी कर बेचने की बात स्वीकार कर ली. अभियुक्तो के पास से सात मोटरसाइकिल बरामद किया गया. इस संबंध में एसडीपीओ ने कहा कि अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाना हम सभी का कर्तव्य बनता है. उन्होंने कहा कि सभी गिरफ्तार आरोपी को मंगलवार को जेल भेज दिया गया. छापेमारी दल में मुख्य रूप से शमिल सअनि बिरेन्द्र खाखा, सअनि बीर बहादुर सिंह सहित काफी संख्या में पुलिस बल शामिल थे. इसे भी पढ़ें-अरका">https://lagatar.in/arka-jain-university-school-of-law-celebrated-world-social-justice-day/">अरका

जैन यूनिवर्सिटी : स्कूल ऑफ लॉ ने मनाया विश्व सामाजिक न्याय दिवस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही