Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हुसैनाबाद : प्रखंड के सभी पंचायतों में मनाया गया प्रधानमंत्री आवास लाभुक दिवस

Hussainabad (Palamu) : ग्रामीण विकास विभाग, झारखंड सरकार के सचिव के निर्देश पर झारखंड राज्य के सभी पंचायतों में लंबित प्रधानमंत्री आवास योजना को पूर्ण कराने के लिए 30 जून तक प्रत्येक गुरुवार को प्रधानमंत्री आवास लाभुक दिवस मनाया जा रहा है. इस कैंप का स्लोगन था "अब न होगा कोई परेशान, आपकी समस्याओं का होगा समाधान". प्रधानमंत्री आवास लाभुक दिवस के मौके पर हुसैनाबाद प्रखंड के सभी 22 पंचायतों में मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य, पंचायत स्वयंसेवक, रोजगार सेवक, नामित नोडल पदाधिकारी, पंचायत सेवक ने पंचायत सचिवालय में कैंप लगाकर प्रधानमंत्री आवास लाभुक दिवस मनाया. इस कैंप में लंबित 469 लाभुकों से उनकी समस्या की जानकारी ली गई. उस पर त्वरित समाधान के लिए प्रपत्र तैयार किया गया. इसे गूगल सीट के माध्यम से वरीय पदाधिकारियों को भेज दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें :मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-fight-between-cousins-in-mutual-dispute-agreement-reached-in-police-station/">मनोहरपुर

: आपसी विवाद में चचेरे भाइयों के बीच मारपीट, थाना में हुआ समझौता
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/pppp-6.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

मौके पर ये रहे मौजूद

मौके पर दंगवार पंचायत सचिवालय में मुखिया अमरेंद्र ठाकुर, बराही पंचायत में मुखिया सुदामा यादव, बेलबिगहा पंचायत में मुखिया अनंति देवी, नोडल पदाधिकारी धर्मवीर कुमार(जेएसएलपीएस), पीएसएस कृष्णा यादव, ममता कुमारी, पूर्व मुखिया रामलखन यादव, वार्ड सदस्य हरिनंदन पासवान, राजेश सिंह, नइम अंसारी, आशीष पासवान, अशोक ठाकुर, जनेश्वर सिंह, रीता देवी, देवरी कलां पंचायत में विष्णु प्रताप मिश्रा, रोजगार सेवक प्रिया कुमारी, स्वयंसेवक विकास कुमार रंजन, वार्ड 2 के सदस्य निर्मला देवी, वार्ड 4 के सदस्य धनवंती देवी वार्ड 5 के सदस्य ललन राम सहित कई लोग उपस्थित रहे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/ppp-2-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-railway-magistrate-reprimanded-rpf-constable-taught-law-lesson/">धनबाद:

रेलवे मजिस्ट्रेट ने आरपीएफ के दारोगा को लगाई फटकार, पढ़ाया कानून का पाठ
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही