Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हुसैनाबादः नीडोफास्ट टेक्नोलॉजी प्रोजेक्ट, रिमझिम वीआईपी सिटी का प्री-लॉन्च

Palamu: हुसैनाबाद के रुद्रा होटल में नीडोफास्ट टेक्नोलॉजी प्रोजेक्ट, रिमझिम वीआईपी सिटी का प्री-लॉन्च कार्यक्रम हुआ. मौके पर कंपनी के डायरेक्टर राजशेखर मंडल और मो.जीशान रजा ने बताया कि सदियों से सबसे बढ़िया एवं सबसे सुरक्षित निवेश रियल एस्टेट अर्थात भूमि खरीद समझा जाता है, उन्होंने बताया कि राजधानी रांची के हृदयस्थली कांके के सुकुरहुटू में रिमझिम वीआईपी सिटी विकसित किया जा रहा है, लोग इस प्रोजेक्ट में निवेश कर प्लॉट खरीद कर आनेवाले दिनों में अच्छा रिटर्न पा सकते हैं, या फिर राजधानी में बसने का सपना भी पूरा कर सकते हैं. रिमझिम वीआईपी सिटी में अपना आशियाना बनाने वाले लोगों के लिए सभी आधुनिक सुविधाएं जैसे सड़क, बिजली, पानी के साथ स्कूल, मंदिर, खेल मैदान एवं मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स आदि की सुविधा होगी. इसे पढ़ें- तीसरी">https://lagatar.in/people-are-determined-for-the-modi-government-for-the-third-time-mp-saroj-pandey/">तीसरी

बार मोदी सरकार के लिए जनता संकल्पितः सांसद सरोज पांडेय
उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट में निवेश करने वालों को चार साल में निश्चित रूप से दुगुना रिटर्न दिया जाएगा. इसके अलावा जो व्यक्ति इस प्रोजेक्ट में निवेश के लिए प्रेरित करता है, उसे भी उचित कमीशन दिया जाएगा. मौके पर 15 लोगों को निवेश का प्रमाण पत्र भी दिया गया. साथ ही बताया गया कि अगला कार्यक्रम 18 जून को सुबह 11:00 बजे हरिहरगंज में आयोजित किया जाएगा. इस सेमीनार का आयोजन मो. ज़ुबैर अंसारी, मीशम रिजवी एवं इसरार अहमद ने संयुक्त रूप  से किया. इस सेमीनार में कादिर अंसारी, शरफूद्दीन अंसारी, मेराज खान, एहतेशाम अहमद, अली हसन, कौसर जमाल,राशिद फैजी, डॉ जुबैर, टीपू प्रमोद कुमार, सोनू पटेल सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-सौर">https://lagatar.in/remote-villages-of-west-singhbhum-illuminated-with-solar-energy-getting-benefits-of-schemes/">सौर

ऊर्जा से प सिंहभूम के दुर्गम गांव हुए रौशन, मिल रहा योजनाओं का लाभ
[wpse_comments_template] 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही