Search

हुसैनाबादः प्रोफेसर आलोक रंजन कुमार बने नैक के समन्वयक

Husainabad (Palamu): एके सिंह कॉलेज जपला के हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. आलोक रंजन कुमार को प्राचार्य सूर्यमणि सिंह ने हिन्दी विभागाध्यक्ष के अतिरिक्त नैक समन्वयक (नैक को-ऑर्डिनेटर) का अतिरिक्त प्रभार प्रदान किया है. प्राचार्य कक्ष में प्रो. डॉ. रामसुभग सिंह, सहायक केन्द्राधीक्षक प्रो. डॉ. शिवकुमार विश्वकर्मा, परीक्षा नियंत्रक प्रो. अशोक कुमार सिंह, नामांकन प्रभारी प्रो. सुधीर कुमार सिंह और अकाउंटेन्ट ओम प्रकाश सिंह इस अवसर पर मौजूद रहे. इस दौरान आलोक को नैक को-ऑर्डिनेटर पद के लिए लिखित पत्र प्रदान किया गया.
पत्र प्रदान करते हुए प्राचार्य ने कहा कि हम आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास करते हैं कि प्रोफेसर आलोक नैक से संबंधित कार्यों को सफलतापूर्वक देखेंगे. उन्हें प्राध्यापकों और कॉलेजकर्मियों पूरा सहयोग मिलेगा. मौके पर डॉ. आलोक रंजन कुमार ने कहा कि आप सभी के सहयोग से ही नैक से हमें वांछित ग्रेड प्राप्त हो सकेगा, आप सभी से सहयोग की अपेक्षा रखता हूं. नैक ग्रेडेशन के लिए मैं तन- मन से कार्य करूंगा. जिससे कि नैक से अच्छा ग्रेड मिल सके. इस अवसर पर उपस्थित सभी प्राध्यापकों और कर्मचारियों ने डॉ. आलोक रंजन कुमार को नैक के को-ऑर्डिनेटर बनाए जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं.
इसे भी पढ़ें- रांची">https://lagatar.in/ranchi-4-more-buses-parked-at-khadgarha-bus-stand-caught-fire-total-9-buses-burnt-chaos/">रांची

: खादगढ़ा बस स्टैंड में खड़ी 4 और बसों में लगी आग, कुल 9 बसें जलीं, अफरा-तफरी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//