Search

 
 
 

हुसैनाबाद : अबुआ आवास चयन को लेकर ब्लॉक के बाबू और मुखिया  पर उठ रहे सवाल

 

देवरी खुर्द पंचायत के सैकड़ों ग्रामीणों ने लगाया आरोप

Hussainabad (Palamu) : झारखंड सरकार की अति महत्वपूर्ण अबुआ आवास योजना की लगातार शिकायतें आ रही है. स्थिति यह कि ग्राम पंचायतों का प्रतिनिधित्व करने वाले नेताओं पर लगातार सवाल उठ रहे हैं. पीड़ित लाभुक दबी जुबान अबुआ आवास योजना में भ्रष्टाचार की चर्चा कर रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि योजना में  बिचौलियागिरी हावी है. ग्रामीणों का कहना है कि लाभुक चयन में जरूरतमंदों की अनदेखी की जा रही है. ग्रामीणों का आरोप है कि उनका ही नाम सूची में आ रहा है, जिन्होंने ब्लॉक के बाबुओं और पंचायत प्रतिनिधियों को खुश किया है. हुसैनाबाद के 22 पंचायतों के ग्रामीण अपनी शिकायत लेकर रोज प्रखंड कार्यालय पहुंच रहे हैं. हुसैनाबाद प्रखंड के देवरी खुर्द पंचायत के सैकड़ों पीड़ित लाभुकों ने एक हस्ताक्षर युक्त आवेदन हुसैनाबाद अनुमंडल पदाधिकारी आइएस आशीष गंगवार को देकर जांच करने की मांग की है. जिसमें ग्रामीणों ने लिखा है कि हमलोग सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में आवेदन दिये थे. मगर कभी भी सार्वजनिक रूप से आम सभा नहीं की गई और सूची प्रकाशित कर दी गई. जिसमें ज्यादातर सुखी-संपन्न लोगों का नाम है. जबकि यह योजना में रोस्टर वाइज लाभुक को ग्रामसभा में चयन करने एवं स्थल निरीक्षण कर प्राथमिकता के आधार पर सूची देना है. ग्रामीणों ने एसडीओ के साथ साथ अन्य पदाधिकारियों को भी दिया हैं. हस्ताक्षर करने वालों में दीपक कुमार, संतोष पाल, भगत प्रसाद, अनिता देवी, लखन मेहता, भरत भूषण मेहता, अखिलेश पाल, सुनैना देवी, राजेश्वर मेहता समेत सैकड़ो लोग शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-unidentified-body-found-case-revealed-lover-had-committed-the-murder-arrested/">गढ़वा

: अज्ञात शव बरामद मामले का खुलासा, प्रेमी ने ही की थी हत्या, गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही