Husainabad (Palamu) : रेल संघर्ष मोर्चा हैदरनगर इकाई के 18 मई को घोषित अनिश्चितकालीन चक्का जाम को डीआरएम के आश्वासन पर स्थगित कर दिया गया है. आरपीएफ पोस्ट जपला के प्रभारी निरीक्षक राकेश रंजन की पहल पर 18 मई को हैदरनगर में घोषित रेल चक्का जाम स्थगित कर दिया गया है. रेल उपभोक्ता संघर्ष समिति पलामू की हैदरनगर इकाई के सदस्यों के साथ मंगलवार को उन्होंने बैठक की. इसमें समाधान की दिशा में कार्रवाई शुरू करने की जानकारी दी. इसे पढ़ें-मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-ucils-complaint-in-prime-ministers-office-ryotdars-demand-action/">मुसाबनी
: प्रधानमंत्री कार्यालय में यूसिल की शिकायत, रैयतदारों ने की कार्रवाई की मांग डीआरएम से मिलने और वार्ता करने की सहमति होने के बाद वे बुधवार की सुबह समिति के शिष्टमंडल के साथ डीआरएम कार्यालय मुगलसराय रवाना हो गए. समिति की ओर से ज्ञापन के बाद डीआरएम राजेश गुप्ता, एडीआरएम दिलीप कुमार ने कहा कि ट्रेन नंबर 03359/03360 वाराणसी से बरकाकाना स्पेशल पैसेंजर 29 मई से चलेगी. वहीं हैदरनगर स्टेशन से संबधित रेल फाटक संख्या 50 व 51 पर आरओबी निर्माण कराने की मांग पर उन्होंने कहा कि इसके लिए सर्वे टीम भेजी जाएगी. स्पेशल ट्रेन का दर्जा हटाने व बढ़े किराया को वापस करने पर उन्होंने कहा कि यह मामला रेल मंत्रालय का है. उनकी मांग अग्रसारित की जा रही है. वहीं नियत समय में सभी ट्रेनों का परिचालन कराने के प्रति उन्होंने कटिवद्धता जतायी है. इसे भी पढ़ें-शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-17-may-2023-jharkhand-news-updates/">शाम
की न्यूज डायरी।।17 MAY।।संथाल में बढ़ी मदरसों की संख्या।।लैंड स्कैमः 5 स्टार होटलों में डील।।तप रहा झारखंड।।CBI ने लालू परिवार से मांगा संपत्ति का ब्यौरा।।सिद्धरमैया होंगे कर्नाटक के सीएम!।।समेत कई खबरें और वीडियो।। शिष्टमंडल ने द्विपक्षीय वार्ता से संतुष्ट होने के बाद 18 मई को हैदरनगर में अनिश्चितकालीन रेल चक्का जाम कार्यक्रम वापस ले लिया है. वार्ता में उनके अलावे सीनियर डीईएन, आरपीएफ कमांडेंट व शिष्टमंडल के सदस्यों में मुखिया जितेन्द्र सिंह, मनोज शर्मा, प्रेमतोष सिंह, गुप्तेश्वर पांडेय शामिल थे. [wpse_comments_template]
हुसैनाबादः डीआरएम से वार्ता के बाद रेल चक्का जाम स्थगित

Leave a Comment