सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने हुसैनाबाद में रजवार महासम्मेलन का किया आयोजन Hussainabad, Palamu: रजवार राजभर समाज के लोग दारू व मुर्गा को त्याग कर शिक्षित व संगठित बनें, तभी आपके समाज के लोगो को राजनीतिक व सामाजिक अधिकार मिलेगा. उक्त बातें पूर्व राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश/राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ अरबिंद राजभर ने कही. गुरुवार को अखिल भारतीय रजवार संघ के बैनर तले हुसैनाबाद अनुमंडल के कर्पूरी मैदान में रजवार महासम्मेलन का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सह राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ अरबिंद राजभर शामिल हुए. सम्मेलन से पहले राजवार समाज के सैकड़ों लोगों ने मोटरसाइकिल रैली कर उनका स्वागत किया. अरबिंद राजभर ने जपला बाजार का भ्रमण करते हुए डॉ बीआर अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इसके बाद कर्पूरी मैदान में सभा को सम्बोधित किया. वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता पिपरा प्रखण्ड के मुखिया राजेश राजवंशी ने की जबकि संचालन ओम प्रकाश रजवार ने किया. इसे भी पढ़ें-कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-termed-modi-governments-white-paper-as-a-political-manifesto/">कांग्रेस
ने मोदी सरकार के श्वेतपत्र को राजनीतिक घोषणापत्र करार दिया
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/WhatsApp-Image-2024-02-08-at-17.36.50_39f8478d-1.jpg"
alt="" width="600" height="340" />
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/WhatsApp-Image-2024-02-08-at-17.36.50_39f8478d-1.jpg"
alt="" width="600" height="340" />
: बाबूलाल का झामुमो पर पलटवार, कहा- चोर कभी नहीं कहता कि उसने चोरी की है [wpse_comments_template]
ने मोदी सरकार के श्वेतपत्र को राजनीतिक घोषणापत्र करार दिया
alt="" width="600" height="340" />
alt="" width="600" height="340" />
राजभर समाज के लोग दारू-मुर्गा त्यागें, बनें शिक्षित : डॉ. अरबिंद राजभर
महा सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अरविंद राजभर ने कहा कि मेरा यहां आने का उद्देश्य राजनीतिक नही बल्कि समाजिक चेतना को जगाने का है. उन्होंने भारत के चक्रवर्ती राजा सुहेलदेव की जीवनी पर विस्तृत प्रकाश डाला और अपने समाज के लोगो से शिक्षा बनने और संगठित होने की अपील की. उन्होंने कहा कि वर्तमान में हमलोग एनडीए गठबंधन के हिस्सा में शामिल हैं. चाहूंगा तो पूरे झारखण्ड में अपनी हिस्सेदारी मांगूगा लेकिन उससे पहले समाज मे परिवार के लोगों को जगाने का कार्य हमारे नेता ओम प्रकाश राजभर कर रहे हैं. क्योंकि सामाजिक जागरूकता के बिना कोई किसी को अधिकार नही देता हैं. उनके संबोधन के दौरान पूरा मैदान तालियों की गड़गड़ाहट गूंज रही थी. हुसैनाबाद विधानसभा में समाज कुल 11 मुखिया होने की उपलब्धियों की प्रशंसा की गयी. मौके पर समाज की एकजुटता पर बल दिया. राजभर समाज के उपस्थित लोगों ने मुर्गा, दारू के कारण मताधिकार नही बेचने का संकल्प लिया. मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण राजवंशी, जिला सचिव बीरेंद्र राजवंशी, राजेश राजभर, बलिया के सुभाष राजभर, नरेश रजवार, मुखिया महेंद्र राजवंशी, ओम प्रकाश रजवार, शंकर रजवार, मंजू देवी, पूनम देवी, लल्लू रजवार, विजय रजवार के अलावा समाज के हजारों लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-babulal-hit-back-at-jmm-said-a-thief-never-says-that-he-has-stolen/">गिरिडीह: बाबूलाल का झामुमो पर पलटवार, कहा- चोर कभी नहीं कहता कि उसने चोरी की है [wpse_comments_template]
Leave a Comment