Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हुसैनाबाद : क्रिकेट ट्रॉफी पर रामबीघा ने किया कब्जा

Advertisement
Advertisement
रामबीघा ने कबरा को पांच रन से हरा कर जय जम्होरी मैया क्लब क्रिकेट ट्रॉफी पर किया कब्जा
Hussainabad, Palamu:  हुसैनाबाद नगर पंचायत अंतर्गत गम्हारिया में जय जम्होरी मैया क्लब ने क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया. फाइनल मैच कबरा बनाम रामबीघा के बीच खेला गया. फाइनल मैच के मुख्य अतिथि भाजपा के झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविंद्र कुमार सिंह मौजूद थे. रोमांचक मैच में रामबीघा से कबरा को 5 रन से हरा कर क्रिकेट ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया. विजेता टीम रामबीघा को ट्रॉफी के साथ-साथ चार हजार रूपये नगद दिये गये. वहीं उप विजेता टीम को ट्रॉफी और दो हजार रूपये नगर राशि दी गयी.
इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-three-arrested-for-gambling-through-rajshree-app/">जमशेदपुर

: राजश्री एप के माध्यम से जुआ खेल रहे तीन गिरफ्तार

युवा खेल में बनायें अपना करियर : रविंद्र कुमार सिंह

मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविंद्र कुमार सिंह उर्फ़ बबलू सिंह ने ट्रॉफी देकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया. मौके पर उन्होंने कहा कि दोनो टीमो ने शानदार क्रिकेट खेली. इसलिए दोनों टीमे पारितोषिक के हकदार हैं. भाजपा नेता ने कहा कि खेल से शारीरिक और मानसिक विकास होता है. खेल से आपस में सदभावना बढ़ती है. खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए उन्होंने कहा कि आज के नौजवान खेल में भी अपना करियर बना रहे हैं. इसलिए आप लोग भी खेल में अपना करियर बनाएं.

शुभम बने मैन ऑफ द मैच, शशि बने मैन ऑफ द सीरीज

मैन ऑफ द मैच का खिताब शुभम कुमार को जबकि मैन ऑफ़ सीरीज का खिताब शशि कुमार को मिला. भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष सह चार धाम परिसर के अध्यक्ष अजय प्रसाद गुप्ता और समाजसेवी मुन्ना कुमार देव संयुक्त रूप से प्रदान किया. मौके पर कृष्ण गुप्ता, बाला गुप्ता, मनीष कुमार, धीरज गुप्ता, मुकेश कुमार पटेल, अनिल गुप्ता के अलावा काफी संख्या ने क्रिकेट प्रेमी उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें-द्रमुक">https://lagatar.in/dmk-leader-said-india-has-never-been-a-nation-congress-condemned-a-rajas-remarks-bjp-also-attacked/">द्रमुक

नेता ने कहा, भारत कभी एक राष्ट्र नहीं रहा…कांग्रेस ने ए राजा की टिप्पणी की निंदा की, भाजपा भी हुई हमलावर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही