Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हुसैनाबाद : भारतीय रिजर्व बैंक ने क्विज प्रतियोगिता का किया आयोजन समेत 3 खबरें

Hussainabad : भारतीय रिजर्व बैंक रांची के तत्वावधान में बुधवार को राजकीय बालिका उच्च विद्यालय में प्रखंड स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में पांडु, हुसैनाबाद, हैदरनगर, मोहम्मदगंज और उतारी प्रखंड के छात्र छात्राओ ने भाग लिया. मौके पर आरबीआई के सहायक प्रबंधक सोहम कुमार सोम, ग्रामीण बैंक के अभय कुमार, जिला अग्रणी बैंक के अनुकरण तिर्की और एसबीआई हुसैनाबाद के मुख्य प्रबंधक निरंजन कुमार उपस्थित थे. क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 5000 रु, द्वितीय विजेता को 4000 रु पुरस्कार दिया गया. इसे भी पढ़ें :रांची">https://lagatar.in/illegal-food-vendors-abound-in-ranchi-corporation-recovers-rs-5-9-lakh-fine-in-6-years/">रांची

में अवैध फूड वेंडर्स की भरमार, निगम ने 6 साल में वसूले 5.9 लाख रुपये जुर्माना

इन्हें मिला पुरस्कार

पुरस्कार पाने वालों में हुसैनाबाद प्रखंड में बक्शी उच्च विद्यालय के आकाश कुमार उपाध्याय व राहुल पाल प्रथम जबकि कामगारपुर उच्च विद्यालय के सत्यम कुमार व विद्यानशु कुमार द्वितीय तथा पांडु प्रखंड में डाला कला सम्बद्धता प्राप्त उच्च विद्यालय के खुशबू कुमारी व अंजली कुमारी प्रथम जबकि कस्तूरबा बालिका उच्च विद्यालय पांडु के चंचला कुमारी व नेहा कुमारी द्वितीय मिला. दूसरी खबर

चैंबर ऑफ फार्मर  का जिलास्तरीय कमेटी का गठन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/yyy-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> जिला उद्यान कार्यालय के सभागार में जिला उद्यान पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में पलामू जिले में चैंबर ऑफ फार्मर किसानों का जिलास्तरीय कमेटी का गठन किया गया. कृष्णा बैठा हुसैनाबाद को अध्यक्ष, रामसुंदर मेहता हैदरनगर को सचिव, रंजन दुबे पाकी को कोषाध्यक्ष बनाया गया. इसके अलावा 5 महिला और तीन पुरुष सदस्य बनाए गए. जिले से आए किसानों ने सर्वसम्मति से इनकी नामों की घोषणा की. चैंबर ऑफ फार्मर का मुख्य उद्देश्य किसानों को संगठित कर उनकी आर्थिक स्थिति को सुधार करना है. इसे भी पढ़ें :सीएम">https://lagatar.in/before-the-arrival-of-cm-director-of-tourism-and-dc-sp-inspected-patratu-lake-resort/">सीएम

के आगमन से पहले पर्यटन निदेशक और डीसी-एसपी ने पतरातू लेक रिजॉर्ट का किया निरीक्षण

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में जिला उद्यान कार्यालय के सहायक मशरू अली, कंप्यूटर संचालक सूरज कुमार, आदेशपाल शमी अहमद, कांति देवी, मनोज सिंह, रविंद्र साहू, आनंद शुक्ला, सुधांशु रंजन सिंह, राशिद आलम, मिथिलेश सिंह, समरेंद्र मेहता, अनंत सिं,ह कामेश्वर पासवान, अशोक सिंह, विश्वनाथ मेहता समेत दर्जनों किसान मौजूद थे. तीसरी खबर

हुसैनाबाद मदरसा खैरुल की हुई बैठक

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/bbbb-12.jpg"

alt="" width="600" height="300" /> हुसैनाबाद नगर पंचायत के अंतर्गत मदरसा खैरुल इस्लाम हुसैनाबाद कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता कमेटी के सदर मशरूर अहमद ने किया. बैठक में सर्वसम्मति से कई प्रस्ताव पारित किए गए. इसमें कमेटी का विस्तार 15 मई के दिन सोमवार को मदरसा खैरुल इस्लाम हुसैनाबाद में बुलाने का निर्णय लिया गया. इसमें मदरसा को सुचारू रूप से चलाने के लिए विचार एवं विमर्श किया जाएगा. वहीं पुरानी कमेटी से हिसाब-किताब लिया जाएगा. बैठक में शामिल पदाधिकारी अनीश खान, मोहिद्दीन अंसारी, शमशे आलम, मोहम्मद अली उर्फ डबली इत्यादि शामिल थे.

सरपरस्त

एजाज हुसैन उर्फ छेदी खान, गयासुद्दीन सिद्दीकी, अब्दुल मजीद कादरी, मसीर खान, जफर इमाम, मोहम्मद अली, अंसारी यासीन अंसारी, शेख मतीन अहमद, मोहम्मद जफरुद्दीन, कयामुद्दीन अंसारी, कलीम खान, फ़ैज़ अहमद कादरी

नायब सदर 

खुस्तर अहमद, शमीम कुरैशी, रफी अहमद खान, मोइन खान

नायब सचिव

शेख अलमुद्दीन, गुलाम रसूल कुरैशी, नसरुद्दीन राईन, अफजाल खान का नाम शामिल किया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही