Search

 
 
 

हुसैनाबाद :राजद नेता रवि यादव ने किया दौरा, महागठबंधन को जिताने की अपील

 
Hussainabad, Palamu:  हुसैनानाद के युवा राजद नेता सह राजद झारखंड प्रदेश महासचिव रवि यादव ने हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत काजीबिहरा, लेमुआ टीकर, बलडीहरी, चौवा चटान सहित दर्जनों गांवों का दौरा किया. ग्रामीण और राजद कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया. ग्रामीणों ने हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त सड़क, बिजली, शिक्षा, चिकित्सा सहित कई समस्याओं से उन्हे अवगत कराया. इस दौरान रवि यादव ने पुराने कार्यकर्ता और ग्रामीणों से गर्मजोशी से मिले और समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया. रवि यादव ने अपील करते कहा कि क्षेत्र के समुचित विकास के लिए आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के पक्ष में मतदान करें. मौके पर मंगल पासवान, युगेश पासवान, मुन्ना पासवान, राजमोहन पासवान, बीरबल पासवान, मुकेश कुमार रजक, प्रवेश चंद्रवंशी, रामवृक्ष राम, अजय प्रजापति, संजय चौधरी, बीगन यादव, बीरेंद्र यादव, हीरा पासवान, संतोष पासवान, कामता पासवान, कमलेश पासवान, सरदार पासवान, फौदार पासवान सहित कई लोग मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/ranchi-ssp-gave-show-cause-notice-to-15-police-station-in-charges-case-of-not-giving-report-related-to-law-and-order/">रांची

SSP ने 15 थाना प्रभारियों को किया शोकॉज, विधि-व्यवस्था से संबंधित रिपोर्ट नहीं देने का मामला
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही