Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हुसैनाबाद : बिना मानदेय के ही काम में जुटी हैं अनुमंडल क्षेत्र की सहिया,छह माह से नहीं मिला एक भी रुपया

Advertisement
Advertisement
Piyush panday Hussainabad (Palamu) :  हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र के तीनों प्रखंड में बिना मानदेय  के ही सहिया काम कर रही है. छह माह से सरकार द्वारा निर्धारित मानदेय भी नहीं मिल रहा है. जबकि अनुमंडल स्तर पर सभी कार्य उनसे कराया जा रहा है. यह स्थिति केवल हुसैनाबाद अनुमंडल की ही नही है. बल्कि पूरे राज्य में सहिया के साथ यही हो रहा है.नाम नहीं छापने की शर्त पर एक सहिया ने बताया कि साल में कभी कभी मानदेय के नाम पर पैसा भी मिला, तो पूर्व का बकाया नहीं. यह स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही को दर्शाता है. इसे भी पढ़ें-चाकुलिया">https://lagatar.in/kiriburu-associations-truck-and-highway-will-not-be-allowed-to-be-parked-in-rural-village-2/">चाकुलिया

: क्रिकेट फाइनल में जनता एकादश की टीम बनी विजेता, 8000 रुपए व ट्रॉफी मिला इनाम

घर जाने में काफी परेशानी होती है

सहिया ने बताया कि हमलोग अनुमंडल में अगर बैठक के लिए पहुंचते हैं तो काफी विलंब हो जाता है. बैठक में उपस्थित होने पर वहां काफी देर हो जाती है. इस कारण हम सभी को घर जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. उन्होंने कहा कि 2008 में सहिया की बहाली की गयी थी. सभी सहिया इस आशा में अब तक कार्य कर रही हैं कि सरकार काम के बदले उन्हें उचित मानदेय देगी. किंतु अब तक सरकार ने हम सहिया की सुध नही ली. सभी सहिया को सरकार द्वारा निर्धारित एक हजार रुपये देने का प्रावधान है. किंतु अगर बकाया हो गया तो वह राशि हम सभी सहिया को नही मिलती. आखिर कब तक सरकार सहिया को मुफ्त में कार्य कराएगी. यह जांच का विषय है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही