Search

 
 
 

हुसैनाबाद : संजय कुमार यादव बने दंगवार के नये ओपी प्रभारी

 
Hussainabad, Palamu: हुसैनाबाद थाना अंतर्गत दंगवार ओपी में नये ओपी प्रभारी के रूप में संजय कुमार यादव ने योगदान दिया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि पुलिस-पब्लिक समन्वय के साथ अपराध पर अंकुश लगाना उनकी प्राथमिकता होगी. इसके लिए सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों व आमलोगों का सहयोग अपेक्षित है. आमलोगों की संपत्ति, सम्मान व हितों की रक्षा के लिए पुलिस हमेशा तत्पर है. संजय कुनार यादव ने अपील करते हुए कहा कि लोग पुलिस को अपना मित्र समझकर परेशानी बतायें. पुलिस हमेशा सहयोग के लिए तैयार रहेगी. उन्होंने कहा कि जनता की शिकायत का त्वरित निष्पादन करना, आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण करना और क्षेत्र में अमन शांति स्थापित करना उनका प्रमुख लक्ष्य है. उन्होंने थाना क्षेत्रवासियों से क्षेत्र में शांति व्यवस्था व अपराध पर अंकुश लगाने में सहयोग करने की अपील की. इसे भी पढ़ें-रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-uproar-in-laxmi-nursing-home-doctor-accused-of-negligence/">रांचीः

लक्ष्मी नर्सिंग होम में हंगामा, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही