Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हुसैनाबाद : एसडीएम ने लंबित पीएम आवास योजना का किया निरीक्षण समेत 2 खबरें

Hussainabad (Palamu) :  हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र के सुदूरवर्ती महुडंड पंचायत में लंबित पीएम आवास योजना का एसडीएम कमलेश्वर नारायण ने शुक्रवार को डोर टू डोर निरीक्षण किया. उक्त पंचायत के लपसेरा, कुरदाग, चोरपहरा, केमो, प्रतापपुर, सलैयाटीकर(जीतामाटी) नइया गांवों में भ्रमण के दौरान एसडीएम ने लंबित पीएम आवास योजना के लाभुकों को 20 अप्रैल तक आवास को पूरा करने का अल्टीमेटम दिया. मौके पर लंबित पीएम आवास योजना के लाभुकों से कहा कि आप सभी का आवास पूरा नहीं होने के कारण दूसरे नए लाभुक का आवास योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है. इसलिए वैसे लाभुक एक सप्ताह के अंदर आवास पूरा करें. इसे भी पढ़ें :अंबेडकर">https://lagatar.in/on-ambedkar-jayanti-dc-sp-congratulated-the-people-of-the-district-including-3-news-of-jayanti/">अंबेडकर

जयंती पर डीसी-एसपी ने जिलेवासियों को दी बधाई समेत जयंती की 3 खबरें

आवास पूरा नहीं हो तो सर्टिफिकेट केस दर्ज करें- एसडीएम

इस दौरान निर्धारित तिथि तक आवास योजना पूरा नही करने पर वैसे लाभुकों को चिन्हित कर सर्टिफिकेट केस दर्ज करते हुए 12 प्रतिशत ब्याज के साथ राशि वसूली की कार्रवाई करने निर्देश पंचायत सचिव को दिया. क्षेत्र निरीक्षण के दौरान मौके पर एसडीएम कमलेश्वर नारायण के साथ पचायत सचिव उपेंद्र कुमार सिंह, मुखिया पति शिवशंकर यादव, पंचायत स्वयं सेवक मसउद आलम, उपेंद्र यादव, जितेन्द्र यादव मौजूद थे. दूसरी खबर

561 पीएम आवास का डोर टू डोर किया गया निरीक्षण, अल्टीमेटम

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/hhhh-8.jpg"

alt="" width="600" height="320" /> हुसैनाबाद(पलामू) : हुसैनाबाद में 561 लंबित पीएम आवास योजना को पूरा कराने के लिए हुसैनाबाद के अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल पदाधिकारी ने डोर टू डोर निरीक्षण किया. सभी लाभुक को निर्देश दिया गया कि अगले 15 दिनो में आवास ढलाई करें अन्यथा राशि वसूली की जाएगी. मामले में सर्टिफिकेट केस भी किया जायेगा. इसे भी पढ़ें :देवघर">https://lagatar.in/deoghar-sand-mafia-did-a-deadly-attack-on-the-mining-officer-narrowly-survived/">देवघर

: खनन पदाधिकारी पर बालू माफियाओं ने किया जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही