Search

 
 
 

हुसैनाबाद : एसडीओ ने किया औचक निरीक्षण, हाजरी बना कर गायब मिले दो शिक्षक

 
Hussainabad, Palamu: हैदरनगर प्रखंड क्षेत्र के कई विद्यालयों का हुसैनाबाद के अनुमंडल पदाधिकारी आशीष गंगवार ने गुरुवार को औचक निरीक्षण किया. उन्होंने हैदरनगर प्रखंड क्षेत्र के बभंडी उत्क्रमित मध्य विद्यालय में जांच के क्रम में दो शिक्षक हाजरी बना कर गायब पाए गए. मामले में विद्यालय के प्रधानाध्यापक आजाद अंसारी से स्पष्टीकरण मांगा गया. एसडीओ ने तत्काल प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी महेंद्र प्रजापति को विद्यालय में बुलाकर उनसे अभिलंब गायब शिक्षकों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने बारी-बारी से सभी क्लास रूम का भी निरीक्षण किया. उन्होंने बच्चों के बीच पहुंच कर पढ़ाया भी. इसे भी पढ़ें-हुसैनाबाद">https://lagatar.in/hussainabad-action-on-overloading-sdo-seized-three-highways/">हुसैनाबाद

: ओवरलोडिंग पर कार्रवाई, एसडीओ ने तीन हाइवा किया जब्त

छात्रों में शिक्षा के प्रति जागरूकता लाना शिक्षकों का दायित्व : एसडीओ

एसडीओ ने कहा कि बच्चों में शिक्षा के प्रति जागरूकता लाना शिक्षकों का दायित्व बनता है. शिक्षक अपने कार्य के प्रति सजग रहें अन्यथा कार्रवाई होगी. उन्होंने विद्यालय में बने मिड डे मील की गुणवत्ता की भी जांच की. बच्चों को मिलने वाले भोजन को सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुसार भोजन देने का निर्देश दिया. उन्होंने विद्यालय में उपस्थित प्रधानाध्यापक और अध्यापक को जमकर फटकार लगाई. साथ ही बीइइओ को भी कई निर्देश दिये. अनुमंडल पदाधिकारी के कार्रवाई से शिक्षकों में हड़कंप मच गयी. इसे भी पढ़ें-रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-angered-by-calling-sikh-sp-khalistani-sikhs-took-out-a-protest-march/">रामगढ़

: सिख एसपी को खालिस्तानी कहने से नाराज सिखों ने निकाला विरोध मार्च
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही