Search

 
 
 

हुसैनाबाद : इलाके में घोर पेयजल संकट, विधायक कमलेश सिंह ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

 
Hussainabad (Palamu) : हुसैनाबाद हरिहरगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक कमलेश कुमार सिंह ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र में पेयजल संकट का निदान करने का आग्रह किया है. उन्होंने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि झारखण्ड प्रदेश के हुसैनाबाद-हरिहरगंज विधानसभा क्षेत्र में पेयजल का घोर संकट उत्पन्न हो गया है. कम बारिश होने के कारण भूगर्भीय जल का स्तर पहले की तुलना में 70 से 80 फीट नीचे चला गया है. इसके कारण सरकारी एवं निजी नलकूप सूख गए हैं. पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है. इसे भी पढ़ें :हुसैनाबाद">https://lagatar.in/hussainabad-wheat-kept-in-the-barn-was-burnt-to-ashes-after-a-lot-of-effort-the-fire-was-found-under-control/">हुसैनाबाद

: खलिहान में रखा गेहूं जलकर राख, काफी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

पेयजल के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग

विधानसभा क्षेत्र में भारत सरकार द्वारा संचालित हर घर जल-नल की महत्वकांक्षी योजना प्रारंभ नहीं हो सका है. पलामू जिला भारत सरकार के आकांक्षी जिलों की सूची में सम्मिलित है. विधायक कमलेश सिंह ने पत्र में लिखा है कि पालतू जानवर के साथ- साथ जंगली जानवरों के बीच भी पेयजल का घोर संकट उत्पन्न हो गया है. परिणाम स्वरूप जंगली जानवर पेयजल के खोज में जंगलों से बाहर गाँवों में आ जाते हैं. जिससे जान माल का नुकसान हो रहा है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आग्रह किया है कि झारखंड प्रदेश के हुसैनाबाद-हरिहरगंज विधानसभा क्षेत्र में पेयजल की वैकल्पिक व्यवस्था कराया जाय. इसे भी पढ़ें :कुर्मी">https://lagatar.in/movement-of-kurmi-community-on-railway-tracks-15-trains-will-be-canceled-on-thursday/">कुर्मी

समाज का रेल पटरी पर आंदोलन, गुरुवार को रद रहेंगी 15 ट्रेनें 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही