Search

 
 
 

हुसैनाबाद : समाजसेवी सुनीता देवी ने जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल

 
देवरी ओपी के पुलिसकर्मी व वार्ड सदस्यो को शॉल देकर किया गया सम्मानित Hussainabad, Palamu:  हुसैनाबाद प्रखंड के देवरी कला पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य सह समाजसेवी सुनीता देवी ने सादे समारोह में 50 से अधिक जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया. वहीं कार्यक्रम में उपस्थित देवरी ओपी के पदाधिकारी, पंचायत के वार्ड सदस्ययो और समाजसेवियों को शॉल देकर सम्मानित किया गया. मौके पर सुनीता देवी ने कहा कि गरीबों की सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य का काम है. कड़ाके की ठंड में कई गरीब आज भी ठिठुर रहे हैं किंतु उन्हें देखने वाला कोई नहीं. उन्होंने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि मैंने गरीबों को कंबल देकर आशीर्वाद लिया. यह क्षेत्र सोन नदी के तटवर्ती इलाका में है, जहां लगातार एक सप्ताह से कड़ाके की ठंड से लोग ठिठुर रहे हैं. गरीबों को ठंड से बचाने के लिए यह पहल की गई है. इसे भी पढ़ें-रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-child-marriage-stopped-girl-child-will-be-enrolled-in-school/">रामगढ़

: रोका गया बाल विवाह, बच्ची का स्कूल में होगा नामांकन
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-09-at-16.32.57_84cd8e8f-nnnn-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

जरूरतमंदों के लिए संपन्न लोग मदद का बढ़ाये हाथ : निर्मला देवी

वही वार्ड सदस्य निर्मला देवी ने कहा कि इस तरह के कार्य करने के लिए संपन्न व्यक्ति को आगे आना चाहिए. जरूरतमंदों को इससे मदद मिलती है. यह कार्य अति सराहनीय है. इसलिए मैं सुनीता देवी का हार्दिक दिल से आभार व्यक्त करती हूं. इस मौके पर हेमंत कुमारी, सरोज कुमार, राम रक्षा चौधरी, तेतरी कुंवर, रंभा देवी, श्री पासवान के अलावा 50 लोगों से अधिक को कंबल दिया गया. मौके पर देवरी ओपी के एएसआई अखिलेश यादव के अलावा कई पुलिसकर्मी को शॉल देकर सम्मानित किया गया. मौके पर योगेश कुमार चौधरी, नारायण चौधरी, कलश चौधरी, तिलेश्वर चौधरी, दुखी चौधरी, निर्मला देवी, धनवंती देवी सहित कई पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-two-news-from-the-court-including-acceptance-of-petition-of-accused-sanjeev-singh-in-neeraj-murder-case/">धनबाद

: नीरज हत्याकांड में आरोपी संजीव सिंह की याचिका स्वीकृत समेत कोर्ट की दो खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही