Search

 
 
 

हुसैनाबाद : दामाद का ससुराल में फंदे से झूलता मिला शव

 
Hussainabad, Palamu : जपला धरहरा में दामाद का शव ससुराल में फंदे से झूलता मिला. आशंका जताई जा रही है कि युवक ने खुदकुशी की है. वार्ड संख्या 6 निवासी हरि चौधरी के मकान में रंजीत चौधरी, 24 वर्ष, पिता सुदर्शन चौधरी, ग्राम कालबन, थाना- शेरघाटी, जिला गया, बिहार निवासी का शव फंदे से झूलता मिला. रंजीत चौधरी चार दिन पहले अपने ससुराल जपला धरहरा हरि चौधरी के यहां आया हुआ था. रंजीत चौधरी ने आपसी विवाद में रविवार रात में बांस में साड़ी के फंदे से फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली. ग्रामीणों ने बताया कि घटना की रात पति-पत्नी ही मौजूद थे. मृतक के सास ससुर मौजूद नहीं थे. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/hhhh-16.jpg"

alt="" width="600" height="340" /> इसे भी पढ़ें :पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-will-start-anemia-eradication-mission-on-tuesday/">पीएम

मोदी मंगलवार को करेंगे एनीमिया उन्मूलन मिशन की शुरुआत
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही