Search

 
 
 

हुसैनाबाद : अनुमंडल पदाधिकारी ने कस्तूरबा स्कूल का किया औचक निरीक्षण, वार्डन को लगायी फटकार

 
  • छात्राओं को मेन्यू के अनुसार खाना नहीं देने पर वार्डन को लगायी फटकार
  • क्लास 10th के बच्चों का लिया एक घंटे का क्लास 
Hussainabad (Palamu) :  हुसैनाबाद अनुमंडल पदाधिकारी आशीष गंगवार ने शनिवार को बुधुआ रोड स्थित कस्तूरबा गांधी स्कूल का औचक निरीक्षण किया. आशीष गंगवार ने वार्डन को छात्राओं को मेन्यू के अनुसार खाना नहीं देने को लेकर फटकार लगायी. साथ ही चेतावनी दी कि इस तरह की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जायेगी. कहा कि दोबारा इस तरह की शिकायत मिलने पर उन पर विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी. निरीक्षण के दौरान आशीष गंगवार ने दसवीं क्लास के छात्राओं का एक घंटे का क्लास लिया.  गंगवार ने वार्डन को स्कूल की चारदीवारी को एक सामान करने का निर्देश दिया.साथ ही विद्यालय और छात्रावास की साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखने को कहा. गंगवार ने बीईईओ को प्रखंड शिक्षा व्यवस्था में सुधार सहित कई दिशा-निर्देश दिये. नये भवन में साफ सफाई कराकर कस्तूरबा गांधी के छात्राओं को वहां शिफ्ट करने का निर्देश दिया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/83b47eb7-49cf-4159-aa5e-1345837486ce.jpeg"

alt="" width="1200" height="779" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही