Search

 
 
 

हुसैनाबाद : रामकेश्वर साहू की तीसरी पुण्यतिथि मनाई गई, अर्पित की गई श्रद्धांजलि

 
Hussainabad, Palamu:  हुसैनाबाद नगर पंचायत अंतर्गत दिनेश दिनेश सिंह चौक वंशीबीघा के समीप भाजपा के मंडल अध्यक्ष अजय प्रसाद गुप्ता के पिता स्वर्गीय रामकेश्वर साहू और माता की तीसरी पुण्यतिथि मनाई गई. पुण्यतिथि के अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा नेता कर्नल डॉ संजय कुमार सिंह, राजद के प्रदेश प्रवक्ता जाकिर अली उर्फ राज अली, पूर्व सैनिक सुधीर सिंह, जय श्री बैठा, पंचायत समिति सदस्य बद्री सिंह, भाजपा जिला महामंत्री संतोष सिंह. पूर्व मुखिया लालधन ठाकुर, श्रवण लाल अग्रवाल, भाजपा के वरिष्ठ नेता रामप्रवेश सिंह और भृगु सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित की. मौके पर कर्नल संजय सिंह ने कहा कि अभी के समय में बहुत काम ऐसे पुत्र रह गए हैं जो अपने माता-पिता की पुण्यतिथि पर याद करते हैं. मैं उनके स्वर्गीय माता-पिता से वंदन करता हूं कि सभी को ऐसे पुत्र धन की प्राप्ति हो, जो बुढ़ापे से लेकर मृत्यु के बाद भी सेवा करते रहे. इस मौके पर अखंड कीर्तन का भी आयोजन किया गया. पुण्यतिथि के मौके पर आसपास के क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भी पुष्पांजलि अर्पित की. 6 जनवरी को पुण्यतिथि के अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय प्रसाद गुप्ता के द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया है. इसे भी पढ़ें-10">https://lagatar.in/posting-of-10-promoted-ias-officers-notification-issued/">10

प्रमोटेड IAS अफसरों का पदस्थापन, अधिसूचना जारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही