Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हुसैनाबाद : भजनीया पासी मोड़ के पास ट्रैक्टर पलटा, एक बच्चे के मरने की खबर

Hussainabad (Palamu ) : मोहमदगंज थाना क्षेत्र के मोहम्मदगंज-जपला मुख्य पथ पर रविवार की दोपहर भजनिया पासी मोड़ के पास एक टेंट का सामान लदा ट्रैक्टर पलट गया. हादसे के बाद मौके से वाहन चालक फरार हो गया. जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर बिहार के नबीनगर थाना क्षेत्र के बरीगावा गांव से मोहम्मदगंज रेलवे लाइन किनारे स्थित सीताराम मेहता के घर जा रहा था. ट्रैक्टर दुर्घटना में ट्रैक्टर के डाला में बैठा एक बच्चा के मरने की खबर है. बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी मिलने पर मोहम्मदगंज थाना प्रभारी अक्षय कुमार घटनास्थल पर पहुंचे. इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है. एक बच्चे की दुर्घटना में मौत की चर्चा है, लेकिन घटनास्थल पर कोई मृत शव नहीं पाया गया है. पुलिस घटना की जांच में जुटी है. इसे भी पढ़ें : विधायक">https://lagatar.in/jharkhand-ats-arrested-two-notorious-criminals-of-bhola-pandey-gang-involved-in-murder-of-mla-representative/">विधायक

प्रतिनिधि की हत्या में शामिल रहे भोला पांडेय गिरोह के दो कुख्यात अपराधी गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही