Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हुसैनाबाद : मिशन इंद्रधनुष का दिया गया प्रशिक्षण

Advertisement
Advertisement
Hussainabad, Palamu :  हुसैनाबाद प्रखंड कार्यालय के सभागार में आंगनबाड़ी सेविकाओं की मासिक बैठक हुई. मौके पर मिशन इन्द्रधनुष एमडीए/आईडीए के सफल क्रियान्वयन के लिए प्रशिक्षण भी दिया गया. मासिक बैठक में महिला पर्यवेक्षिका नीलम कुमारी, किरण कुमारी और प्रखंड परियोजना सहायक(पोषण ट्रैकर), राकेश कुमार ने सेविकाओं को एक अगस्त से सात अगस्त तक चलने वाले स्तनपान सप्ताह के बारे में विस्तृत जानकारी दी. स्वास्थ्य विभाग के एमटीएस धीरेंद्र कुमार ने फाइलेरिया उन्मूलन के लिए 10 अगस्त से 25 अगस्त तक अभियान चलाकर गोली खिलाने पर जोर दिया. इसे भी पढ़ें :चौपारण">https://lagatar.in/chauparan-two-jailed-for-tampering-with-tricolor-in-muharram-procession/">चौपारण

: मुहर्रम जुलूस में तिरंगे के साथ छेड़छाड़ के मामले में दो को जेल

फाइलेरिया उन्मूलन पर जोर

उन्होंने बताया कि स्वस्थ व्यक्ति को मादा एनोफिल मच्छर काटने के 5 से 7 साल के बाद फलेरिया का लक्षण दिखाई देता है. स्वस्थ व्यक्ति को भी यह दवा खाना अनिवार्य है. यह दवा 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिला एवं गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति को दवा नही देना है. अंत मे नगर पंचायत क्षेत्र के रामबीघा आंगनबाड़ी केन्द्र की सेविका रामसखी मिश्रा के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई. मौके पर रश्मि देवी, माधुरी देवी, अम्बिया परवीन, शारदा कुँवर, कमला देवी, दमयन्ती देवी, रमावती देवी, चन्द्रावती देवी, ललिता देवी, समा अंजुम, प्रमिला सिंह, सावित्री देवी सहित बड़ी संख्या में सेविकायें मौजूद रहीं. इसे भी पढ़ें :दूध">https://lagatar.in/the-milkman-along-with-his-accomplices-stole-jewelery-from-the-house-of-a-retired-soldier-of-the-produce-department-three-were-arrested/">दूध

देनेवाले ने साथियों संग मिलकर उत्पाद विभाग के रिटायर्ड सिपाही के घर से उड़ाए थे आभूषण, तीन अरेस्ट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही