Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हुसैनाबाद : पैसा लेकर पीएम आवास पूर्ण नहीं करने वालों को अल्टीमेटम

आवास निर्माण में रूचि नहीं लेने वाले लाभुकों से होगी राशि वसूली, वापस नहीं करने वालों की होगी कुर्की जब्ती Hussainabad ( Palamu) : हुसैनाबाद प्रखंड के सुदूरवर्ती महुडंड पंचायत में लंबित पीएम आवास योजना के लाभुकों का डोर टू डोर स्थलीय निरीक्षण किया गया. उक्त पंचायत के सलैयाटीकर,नइया, केमो, प्रतापपुर, फटिया, लपसेरा, कुरदाग, चोरपहरा गांवों में क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान प्रखंड समन्वयक अजय कुमार के द्वारा लंबित पीएम आवास योजना के लाभुकों को निर्धारित तिथि तक आवास को पूर्ण करने का अल्टीमेटम दिया गया. अन्यथा आवास योजना पूर्ण नहीं करने वाले लाभुकों को चिन्हित करते हुए बाध्य होकर विभाग राशि वसूली करेगी. राशि वापस नहीं करने वाले लाभुकों पर सर्टिफिकेट केस दर्ज कर वैसे लाभुकों की कुर्की जब्ती की जाएगी. बता दें कि लंबित पीएम आवास योजना के लाभुकों को इससे पूर्व में कई बार आवास योजना पूर्ण करने का नोटिस दिया गया है.

डीसी ने दिये थे सख्त निर्देश

बता दें कि दो दिन पूर्व पलामू डीसी ए. दोड्डे ने आवास योजना की समीक्षा बैठक के दौरान सख्त निर्देश देते हुए कहा था कि लंबित आवास योजना के वैसे लाभुक जो पैसा लेकर आवास निर्माण में रुची नहीं रखते हैं, उन लाभुकों को चिन्हित कर सर्टिफिकेट केस दर्ज कर कुर्की जब्ती की कार्रवाई करें. वहीं लाभुकों का कहना है कि बालू के अभाव में योजना पूरी नहीं कर पा रहे हैं, मगर इस ओर किसी का ध्यान नहीं जाता है. क्षेत्र भ्रमण के दौरान मौके पर पंचायत स्तरीय निरीक्षण टीम में प्रखंड समन्वयक अजय कुमार, पंचायत सचिव उपेंद्र कुमार सिंह, पंचायत स्वयं सेवक मसउद आलम, उपेंद्र यादव, जितेन्द्र यादव आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : दुखद">https://lagatar.in/tragic-painful-death-of-4-examinees-coming-after-final-inter-exam-one-referred-to-rims/">दुखद

: इंटर की अंतिम परीक्षा देकर आ रहे 4 परीक्षार्थियों की दर्दनाक मौत, एक रिम्स रेफर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही