Search

 
 
 

हुसैनाबाद : ‘सांसद आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत सांसद वीडी राम पहुंचे बरडडा पंचायत

 
Hussainabad, Palamu: सांसद आपके द्वार कार्यक्रम के तहत पलामू के सांसद वीडी राम हैदरनगर प्रखंड के बरडडा पंचायत पहुंचे. इस मौके पर बरडडा पंचायत के ग्रामीणों ने फूल-माला देकर उनका स्वागत किया. ग्रामीणों ने सांसद के समक्ष पंचायत की विभिन्न समस्याओं को सामने रखा. इस पर सांसद महोदय ने कहा कि ग्रामीणों की समस्यायों का समाधान जल्द ही किया जाएगा. सांसद ने कुछ समस्याओं को लेकर वरीय पदाधिकारी से बात की और समस्या का समाधान करने को कहा. मौके पर भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य विनोद कुमार सिंह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य रविंद्र कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह, प्रफुल्ल सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता रामप्रवेश सिंह, मंडल अध्यक्ष उमेश चंद शिव, रंजीत पासवान, बबलू सिंह, अजय जायसवाल, अजय प्रसाद गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-water-of-getalsud-dam-contaminated-large-number-of-fish-found-dead/">रांचीः

गेतलसूद डैम का पानी हुआ दूषित, बड़ी संख्या में मछलियां मिलीं मृत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही