Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हुसैनाबाद : विहिप ने दिखाई तत्परता, 30 पशुओं को छुड़ाकर पुलिस को सौंपा

Hussainabad (Palamu): हैदरनगर क्षेत्र गौ तस्करी के लिए आम हो गया है. आए दिन यंहा से बड़े पैमाने पर पशु तस्करी की जाती रही है. पशुओं के तस्करी के लिए तस्कर अलग-अलग तरह के पैतरे अजमा रहे हैं. अब ये गाड़ी में नहीं बल्कि पैदल हांक कर पशुओं को झारखंड के सीमा पार कर बिहार पहुंचा रहे हैं, ताकि किसी को शक न हो. कई युवा पैसों की लालच में पशुओं को पैदल झारखंड से बिहार पहुंचाते हैं. वहां से मवेशियों को गाड़ी पर लाद कर बंगाल भेजा जाता है. शुक्रवार की सुबह बजरंग दल और विहिप कार्यकर्ता सक्रिय दिखे. इन्हें सूचना मिली कि बड़े पैमाने पर पशुओं को ग्रामीण इलाकों के नहर मार्ग से ले जाया जा रहा है. सूचना मिलते ही वे बहेरा गांव के समीप नहर पर पहुंच गये. कार्यकर्ताओं को आता देख तस्कर पशुओं को छोड़ वंहा से भाग निकले. विहिप के कार्यकर्ताओं ने तत्काल हैदरनगर पुलिस को इसकी सूचना दी. कार्यकर्ताओं ने 30 पशुओं को पुलिस के हवाले कर दिया. गौ रक्षकों ने कहा कि आए दिन हैदरनगर से गौ तस्करी जारी है. गौ तस्करों में प्रशासन का कोई भय नहीं है. पुलिस पशु तस्करों पर लगाम नहीं लगा पाई है, जिससे आमलोगों में नाराजगी है. इसे भी पढ़ें : मुखिया">https://lagatar.in/threat-to-life-from-ex-minister-yogendra-saav-to-chief-accused-of-threatening-yogendra-said-chief-is-broker-of-company-allegations-baseless/">मुखिया

को पूर्व मंत्री योगेंद्र साव से जान का खतरा, धमकाने का आरोप लगाया, योगेंद्र बोले- मुखिया कंपनी का दलाल, आरोप बेबुनियाद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही