Search

 
 
 

हुसैनाबाद : चिलचिलाती धूप में खड़े रहे मतदाता, टेंट की व्यवस्था नही होने से नाराजगी

 
Hussainabad, Palamu:  लोकसभा चुनाव का चौथे चरण जबकि झारखण्ड में प्रथम चरण का मतदान संपन्न हो गया. लेकिन मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए की गयी नाकाफी थी. हुसैनाबाद शहर के कई बूथों पर तो विधिवत टेंट और छाया की व्यवस्था की गई थी लेकिन शहर के मतदान केंद्र संख्या 124 निबंधन कार्यालय हुसैनाबाद के बूथों पर मतदाताओं को लाम्बी कतार दिखी. चिलचिलाती धूप में मतदाता घंटों लाइन में लगे रहे. लोगों ने गमछा और अन्य दूसरे चीजों का सहारा लिया. जनता की नाराजगी और हंगामा को देखते हुए अंचलाधिकारी सह निबन्धन पदाधिकारी व अन्य पदाधिकारियों ने आनन फानन में टेंट लगाने के लिए सक्रिय दिखे. मतदाताओं ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि एक तरफ जिला प्रशासन मतदाता जागरूकता अभियान चलाता है वहीं मतदान केंद्रों पर व्यवस्था के नाम पर शून्य साबित हो रहा है. इसे भी पढ़ें-कल">https://lagatar.in/kalpana-will-hold-a-meeting-in-koderma-parliamentary-constituency-tomorrow-and-tejashwi-will-hold-a-meeting-on-15th/">कल

कोडरमा संसदीय क्षेत्र में कल्पना और 15 को तेजस्वी करेंगे सभा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही