Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हुसैनाबाद में भारत की दिशा और दशा पर कार्यशाला

Husainabad (Palamu):  हुसैनाबाद में जपला-देवरी मुख्य मार्ग पर दुर्गा बाड़ी के प्रसाल भारत की दिशा एवं दशा पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया. इसका आयोजन नंदकिशोर पाठक की अध्यक्षता में किया गया. इसकी अध्यक्षता अवधेश सिंह ने की एवं संचालन अर्जुन सिंह ने किया. इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि झारखंड कांग्रेस (शिक्षा विभाग) के चेयरमैन सतनारायण सिंह थे. इस मौके पर नंदकिशोर पाठक ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार राज्यों की अर्थव्यवस्था पर कुठाराघात कर रही है. देश में शिक्षित बेरोजगार व्यवसाई सभी लोग अस्त-व्यस्त हैं. अभी भाजपा की सरकार में कहीं युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है. इस स्थिति में भारत की आर्थिक स्थिति छिन्न-भिन्न होने के कगार पर है. इस मौके पर झारखंड प्रदेश के सचिव पृथ्वी नाथ पांडे ,रविंद्र चौबे इदरीश खान, मालती सिंह, सुनीता देवी, चांदनी खातून, रामजी सिंह, नंदकिशोर पाठक, अनुग्रह सिंह, याशिम अंसारी, कलीमुद्दीन खान बंसी विश्वकर्मा, शीलू सिंह, अभिषेक सिंह, पीयूष सिंह, अतुल सिंह सहित हुसैनाबाद प्रखंड के उत्तरी मंडल अध्यक्ष रामदास सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-गांवा">https://lagatar.in/village-pawan-kumar-became-district-topper-in-commerce-niranjan-prasad-yadav-in-second-place/">गांवा

: कॉमर्स में पवन कुमार बने जिला टॉपर,दूसरे स्थान पर निरंजन प्रसाद यादव
 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही