Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हुसैनाबाद : यूनिटी पब्लिक स्कूल में बच्चों को खिलायी गयी कृमि दवा

Hussainabad( Palamu) :  राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के मौके पर वार्ड नंबर 9 स्थित यूनिटी पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं को एल्बेंडाजोल की गोली खिलायी गयी. इस दौरान स्कूल के प्रबंधक डॉक्टर नादिर रिजवी ने बच्चों को कृमि नाशक दवा के लाभ और नुकसान के बारे बताया. बताया कि पेट में कीड़े कई प्रकार के होते हैं. जैसे टेप वॉर्म, राउंड वॉर्म, पिन वॉर्म या सीट वॉर्म और हुक वॉर्म. ये कृमि हमारे स्वास्थ पर प्रतिकूल प्रभाव डालते है. इससे शरीर कमजोर हो जाते हैं. कृमि होने से खांसी की समस्या भी हो सकती है. (पढ़ें, वित्त">https://lagatar.in/wpse_comments_templategst-evasion-of-rs-one-lakh-crore-detected-in-fy-2022-23-officials/">वित्त

वर्ष 2022-23 में 1.01 लाख करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी पकड़ी गयी : अधिकारी)

हुक वॉर्म से एनेमिया और टेप वॉर्म से हो सकता है मस्तिष्क रोग 

डॉक्टर नादिर रिजवी ने बताया कि हुक वॉर्म से एनेमिया यानी रक्त की कमी हो सकती है. कभी-कभी एक प्रकार के टेप वॉर्म से मस्तिष्क रोग और फरका नमक रोग भी होने जाता है. इस कार्यक्रम से बच्चों में सकारात्मक बौद्धिक विकास होगा. साथ ही वे स्वस्थ रहेंगे. कहा कि यूनिटी पब्लिक स्कूल अनुमंडल का एकलौता ऐसा स्कूल है, जहां एक भी खुराक नहीं छूटी हो. क्योंकि सभी बच्चों को स्कूल में ही एल्बेंडाजोल की गोली दी जाती है. इसे भी पढ़ें : 13वीं">https://lagatar.in/13th-sub-junior-mens-hockey-championship-trial-of-jharkhand-team-on-april-29-in-ranchi/">13वीं

सब जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप, झारखंड टीम का ट्रायल 29 अप्रैल को रांची में
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही