Search

 
 
 

हुसैनाबाद : सिर पर प्रहार से युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

 
Hussainabad, Palamu:  हैदरनगर थाना अंतर्गत कुकही गांव के नायक टोला में बीती रात 38 साल के विनय साव को गांव के ही राजेश ठाकुर ने सिर पर प्रहार कर दिया. इससे विनय साहू की मौत हो गयी. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि विनय साव की भतीजी ने फोन कर विनय को बताया कि घर में कोई आदमी घुस आया है. छत पर खाना खा रहे विनय साव नीचे आकर देखा तो वह गांव का ही राजेश ठाकुर था. परिजनों ने बताया कि दोनो के बीच किसी बात को लेकर हाथापाई होने लगी. इसी बीच 38 वर्षीय विनय साव के सिर पर राजेश ठाकुर ने प्रहार कर दिया जिससे विनय साव वहीं गिर गया. मौका देख राजेश ठाकुर वहां से फरार हो गया. विनय साव को परिजनों व स्थानीय लोगों ने अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद पहुंचाया, जहा डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया. हैदरनगर व हुसैनाबाद पुलिस घटना स्थल पहुच कर छानबीन में जुट गई है. पुलिस का कहना है कि परिजन के आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने मृतक विनय साव के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया. इसे भी पढ़ें-निर्वाचन">https://lagatar.in/any-kind-of-mistake-will-not-be-tolerated-in-election-work-deputy-commissioner/">निर्वाचन

कार्य में किसी प्रकार की चूक बर्दाश्त नहीं : उपायुक्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही