Search

 
 
 

रांची: चाणक्य बीएनआर में 20-29 दिसंबर तक हैदराबादी खाद्य महोत्सव

 
Ranchi: सर्दी के इस मौसम में लजीज व्यंजनों के अलबेली स्वाद के लिए चाणक्य बीएनआर में 20 से 29 दिसंबर के मध्य होटल प्रांगन में हैदराबादी खाद्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. इस सम्बंध में चाणक्य के खाद्य एंव मादक पदार्थ प्रबंधक धर्मवीर कुमार ने बताया कि हैदराबादी खाद्य पदार्थ का स्वंय में विशेष महत्तव है, जो हैदराबाद के परम्परागत नेजाम किंगडम में प्रचलित, कबाब, गुलाबी मछली टिक्का, मटन बोटी, हैदराबादी फिश टिक्का, बिरयानी आदि खाद्य पदार्थ जो विख्यात है, जैसे फुड का इस खाद्य महोत्सव में विशेष प्रबंध किया गया है. इस सम्बंध में मुख्य शेफ कोशर अली, जो हैदराबादी फूड के लिए विख्यात हैं, उन्होंने बताया के हमारे कार्यकारी शेफ पिनाकी मिश्रा वा हैदराबादी व्यंजनों के विशेषज्ञ धीरेन शेरपा वा उनकी टीम ने इस उत्सव को सफल बनाने के लिए अपने टीम सदस्यों के साथ व्यंजन तैयार किए हैं. इस वर्ष हैदराबादी खाद्य महोत्सव में हैदराबादी परम्परागत मसालों के मिश्रण से विशेष फूड को तैयार किया गया है, जो हमारे ग्राहकों को हैदराबादी फूड का पूर्ण स्वाद देगा. इसके आयोजन में कार्यकारणी पिनाकी मिश्रा वा धीरेन शेरपा का विशेष योगदान है. इसे भी पढ़ें - धक्का-मुक्की">https://lagatar.in/politics-heated-up-over-the-pushing-incident-bjp-woman-mp-said-i-felt-uncomfortable/">धक्का-मुक्की

कांड पर सियासत गरमायी, BJP महिला सांसद बोलीं-जब राहुल क.. आये तो मैं असहज हो गयी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही