Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बाइक से सड़क पर गिरी महिला को हाइवा ने कूचला, मौके पर हुई मौत

Latehar : हाइवा की चपेट में आने से एक 45 वर्षीय महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना सदर थाना क्षेत्र के जालिम (जगतारणपुर) ग्राम स्थित गायत्री मंदिर के समीप शनिवार की अपराह्न तीन बजे की है. बताया जाता है कि सिंजो ग्राम निवासी सुरेश साव अपनी पत्नी मंजू देवी के साथ अपनी बाइक से लातेहार आया था. लौटने के क्रम में गायत्री मंदिर के समीप मोटरसाइकिल से असंतुलित हो गयी और पति-पत्नी मोटरसाइकिल से गिर गये. बाइक के पीछ बैठी पत्नी हाइवा (OR-09Q- 2857) की चपेट में आ गयी. घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंची. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. घटना के बाद हाइवा चालक फरार हो गया. सदर पुलिस ने हाइवा को जब्त कर लिया है. इसे भी पढ़ें : रामनवमी">https://lagatar.in/instructions-for-drop-gate-and-barricading-at-54-places-of-hazaribagh-in-ram-navami-will-be-monitored-by-drone/">रामनवमी

में हजारीबाग के 54 जगहों पर ड्रॉप गेट और बैरिकेडिंग करने का निर्देश, ड्रोन से रखी जाएगी नजर 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही