Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हाइवा ने सरकारी भवन को मारी टक्कर, ड्राइवर की मौत

Simdega : कोलेबिरा थाना क्षेत्र के लरबा के समीप सिमडेगा से रांची की ओर जा रहा एक हाइवा अनियंत्रित होकर पुराने सरकारी भवन तहसील कचहरी में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में ड्राइवर बुरी तरह घायल हो गया और केब‍िन में ही फंस गया. सूचना म‍िलने के बाद मौके पर पहुंची. मोटर मैकेन‍िक को आनन-फानन में कटर के साथ बुलाया गया. फ‍िर स्‍थानीय लोगों के सहयोग से फंसे ड्राइवर को न‍िकाला गया. आनन-फानन में उसे सदर अस्‍पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. जानकारी के अनुसार हाइवा सिमडेगा की ओर से काफी तेज गति से आ रहा था. लरबा के समीप पहुंचते ही तीखी मोड़ पर हाइवा अनियंत्रण हो गया और सरकारी भवन से जाकर टकरा गया. टक्‍कर इतनी जोरदार थी क‍ि तहसील कचहरी का आधा भवन ढह गई. इसे भी पढ़ें : वनडे">https://lagatar.in/team-india-became-number-1-in-odis-new-zealands-super-clean-3-0-top-order-shines/">वनडे

में नंबर-1 बनी टीम इंड‍िया : न्‍यूजीलैंड का 3-0 से क‍िया सूपड़ा साफ, टॉप ऑर्डर चमके
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही