Search

 
 
 

लातेहार में राज्यपाल ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, बोले- मैं भी छोटे गांव से हूं, भावनाएं समझता हूं

 
Ashish Tagar Latehar : राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि वे भी तामिलनाडू के एक छोटे गांव से आते हैं, इसलिए वे गांव वालों की भावनाओं को समझते हैं. अगर एक गांव विकसित होगा तो प्रखंड व जिला विकसित होगा, जब एक जिला व राज्य विकसित होगा तो देश विकसित होगा. राज्यपाल सदर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय उदयपुरा के परिसर में आयोजित जनता के साथ सीधा संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने आगे कहा कि धर्म व पार्टी से उपर उठकर जब हम विकास के लिए एकजुट होंगे, तभी सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर हम समृद्ध हो सकते हैं. उन्होंने कहा कि राजभवन के दरवाजे हमेशा आम लोगों के लिए खुले हैं. लोगों को राजभवन नहीं जाना पड़े, इसलिए वे क्षेत्र भ्रमण कर लोगों की समस्याओं से रूबरू हो रहे हैं. आज भारत अर्थव्यस्था के मामले में विश्व में पांचवा स्थान रखता है. लेकिन इसका लाभ आम आदमी को मिलना चाहिए. जब तक समाज के आखिरी पायदान पर खड़े व्यक्ति को इसका लाभ नहीं मिलेगा, तब तक इसकी सार्थकता साबित नहीं होगी. इससे पहले मुखिया सुनीता देवी ने राज्यपाल को बुके व बीडीओ मेघनाथ उरांव ने पौधा भेंट किया. पारंपरिक आदिवासी लोकनृत्य व गीत से उनका स्वागत किया गया. राज्यपाल ने अंग्रेजी में संदेश दिया. डीसी ने उसका हिंदी में अनुवाद कर लोगों को बताया. राज्यपाल ने मतनाग ग्राम में नीलांबर-पीतांबर के स्मारक पर माल्यार्पण किया और मतनाग ग्राम में भी ग्रामीणों के साथ संवाद किया.

महामारी के दौर में देश में उत्कृष्ट कार्य हुआ

राज्यपाल ने कहा कि वर्ष 1998 के पहले से देश में भूखमरी से मौत के मामले आते हैं, लेकिन उसके बाद से ऐसे मामले कम हुए हैं. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का कहना था कि भूखमरी से किसी की मौत नहीं होनी चाहिए. पिछली महामारी का प्रभाव पूरे विश्व में पड़ा. पूरे विश्व में मंदी का साया रहा. लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व ने देश में अच्छा काम हुआ है. जिसे पूरी दुनिया मानती है. समाज के अंतिम व्यक्ति तक राशन पहुंचाया गया.

बेहतर जिला प्रशासन आपको मिला है

राज्यपाल ने कहा कि लातेहार जिला को एक अच्छा प्रशासन मिला है. प्रशासन अच्छा काम कर रहा है. आप भी अपनी समस्याओं को लेकर जिला प्रशासन के पास जाएं, आपकी समस्याओं का समाधान होगा.

जल जीवन मिशन महत्वकांक्षी योजना है

राधाकृष्णन ने कहा कि केंद्र सरकार की दो महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ आम आदमी को मिल रहा है. जल जीवन मिशन के तहत घर-घर जल पहुंच रहा है. इससे पहले आठ प्रतिशत लोगों के घर जल पहुंचा था, लेकिन इस योजना के बाद 37 प्रतिशत लोगों के घर में जल पहुंच रहा है. राज्यपाल ने उज्जवला गैस योजना को केंद्र सरकार की एक उपलिब्ध बताया और कहा कि इस योजना से महिलाओं को काफी लाभ मिला है. अब शहर ही नहीं गांव तक रसोई गैस पहुंच रही है.

मामला अभी संज्ञान में आया

परिषदन में आयोजित प्रेसवार्ता में शुभम संदेश प्रतिनिधि के द्वारा लातेहार नगर पंचायत क्षेत्र में खाली पड़ी जमीन का तिगुना होल्डिंग टैक्स वसूले जाने के सवाल पर राज्यपाल ने कहा कि मामला अभी संज्ञान में आया है. वे इसे देखेंगे.

गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया

राज्यपाल तकरीबन 11:30 बजे स्थानीय परिषदन भवन पहुुंचे. यहां उन्हें गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया. मौके पर पुलिस महानिरीक्षक पलामू राजकुमार लकड़ा, उपायुक्त भोर सिंह यादव, पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन, डीटीओ संतोष कुमार सिंह, एसडीओ शेखर कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी बंधन लांग, डीइओ प्रिंस कुमार, डीइओ कविता खलखो, बीडीओ मेघनाथ उरांव समेत कई अधिकारी उपस्थित थे. परिषदन भवन में उन्होंने पीड़ितों के बीच मुआवजे की राशि का वितरण किया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/muawja-vitrit-karte-rajypal_544-1.jpg"

alt="" width="600" height="399" /> इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/ambassador-of-france-reached-hazaribagh-said-french-government-wants-to-set-up-nuclear-plant-in-india/">हजारीबाग

पहुंचे फ्रांस के राजदूत, बोले- भारत में न्यूक्लियर प्लांट लगाना चाहती है फ्रांस की सरकार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही