Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुझे भाजपा में शामिल होने को कहा जा रहा है, लेकिन हम झुकेंगे नहीं, भले ही मुझे जेल भेज दिया जाये : केजरीवाल

Advertisement
Advertisement
New Delhi : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि भले ही उन्हें जेल भेज दिया जाये, स्कूल बनाने और लोगों को मुफ्त इलाज मुहैया कराने जैसे दिल्ली सरकार के जारी विकास कार्य रुकेंगे नहीं. केजरीवाल ने यहां किरारी सेक्टर-41 रोहिणी में दो स्कूलों की इमारतों की आधारशिला रखने के बाद कहा, मनीष सिसोदिया को जेल में डाल दिया गया क्योंकि उन्होंने स्कूल बनवाये. सत्येंद्र जैन को जेल भेज दिया गया क्योंकि उन्होंने मोहल्ला क्लीनिक बनवाये.                                                                                       ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

 नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

ईडी और  सीबीआई को आप नेताओं के पीछे लगा दिया गया है

उन्होंने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) जैसी सभी केंद्रीय एजेंसियों को उनके (आप’ नेताओं के) पीछे लगा दिया गया है. केजरीवाल ने कहा, भले ही आप केजरीवाल को जेल में डाल दें, स्कूल एवं मोहल्ला क्लीनिक बनाने और दिल्ली के लोगों को मुफ्त इलाज प्रदान करने के (जारी) काम नहीं रुकेंगे. कहा कि गरीबों के बीच आशा की एक नयी किरण जगी है कि उनके बच्चे सरकारी स्तर पर अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे और यह हमारे लिए बड़ी बात है.

मैं भाजपा में शामिल नहीं होऊंगा, हम कुछ भी गलत नहीं कर रहे हैं

कहा कि भाजपा चाहती है कि हम उनकी पार्टी में शामिल हो जायें, लेकिन हम झुकेंगे नहीं. इससे पहले आज सुबह दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के अधिकारियों की एक टीम दिल्ली की मंत्री और आप नेता आतिशी के आवास पर विधायकों की खरीद-फरोख्त बयान मामले पर नोटिस देने पहुंची. आप नेता आतिशी को 5 फरवरी को पेश होने के लिए कहा गया है.  केजरीवाल  को भी इस मामले में नोटिस दिया जा चुका है. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा की ओर से उन्हें ऑफर मिल रहे हैं. वे हमें  कहते हैं कि भाजपा में शामिल हो जाओ तो वे हमें छोड़ देंगे. मैंने कहा कि मैं भाजपा में शामिल नहीं होऊंगा, हम कुछ भी गलत नहीं कर रहे हैं. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही