Search

 
 
 

महिला होने पर मुझे गर्व नहीं शर्मिंदगी है: रेणु गोपीनाथ

 
Ranchi : जदयू झारखंड की प्रदेश उपाध्यक्ष रेणु गोपीनाथ पणिकर ने कहा कि मणिपुर में दो महिलाओं को नग्न करके उनके साथ बर्बरतापूर्वक बर्ताव किया गया, लेकिन केंद्र की सरकार चुप्पी साध कर बैठे रही. मणिपुर पिछले दो महीने से जल रहा है. 79 दिनों के बाद जब सुप्रीम कोर्ट से फटकार मिली, तब प्रधानमंत्री मोदी को अचानक मणिपुर के लिए दर्द महसूस हुआ. मणिपुर में हर दिन हिंसा होती रही ,लोग मरते रहे, लेकिन मोदी को फ्रांस और मिस्र में अवार्ड लेना ज्यादा जरूरी लगा. पिछले दो महीने से देश-विदेश घूमते रहे, मगर मणिपुर जाने के लिए एक दिन का वक्त भी प्रधानमंत्री नहीं निकल पाए. रेणु ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा लगाने वाली सरकार बेटियों की रक्षा करे. उन्नाव की घटना, हाथरस की घटना, बिलकिस बानो, महिला खिलाड़ियों की हालत देख कर लगता है कि इस देश की महिला एवं बाल विकास मंत्री भूल गई हैं कि वह भी एक महिला हैं. इसे भी पढ़ें – गढ़वा:">https://lagatar.in/garhwa-chief-minister-sarathi-scheme-launched-in-ranka-inaugurated-by-hemant-soren/">गढ़वा:

मुख्यमंत्री सारथी योजना का रंका में हुआ शुभारंभ, हेमंत सोरेन ने किया उद्घाटन
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही