Search

 
 
 

मुख्यमंत्री बनने के लिए अपने शरीर को नहीं खपा रहा हूंः पीके

 
Gaya: चुनावी दौरे पर निकले जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर सोमवार को गया पहुंचे. पीके ने गया के इमामगंज विधानसभा क्षेत्र में सभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि कुछ लोग यह मानते हैं कि प्रशांत किशोर मुख्यमंत्री बनने के लिए अच्छा बोल रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं है. कुछ लोगों को लगता है कि हम यहां मुख्यमंत्री बनने आए हैं, लेकिन आप हमें नहीं जानते. इतना छोटा सपना लेकर पैदा नहीं हुआ हूं. मुख्यमंत्री बनने के लिए अपने शरीर को नहीं खपा रहा हूं. उन्होंने आगे कहा कि मेरा सपना है कि अपने जीवन काल में 10 वर्ष के अंदर ऐसा बिहार बने, जहां हरियाणा, पंजाब, गुजरात, और महाराष्ट्र से लोग रोजगार के लिए यहां आएं. तब हम मानेंगे कि बिहार में विकास हुआ है. पीके ने एक साथ लालू, नीतीश और मोदी को घेरा. प्रशांत किशोर ने कहा कि पिछले 35 वर्षों में बिहार को जाति के आधार पर बांटकर लालू-नीतीश ने शासन किया. पीएम मोदी ने 5 किलो अनाज का लालच देकर आपसे आपका वोट लिया. बिहार में किस हद तक भ्रष्टाचार फैला है, यह बात इससे ज्ञात होती है कि 5 किलो अनाज में भी भ्रष्ट नेता और अधिकारी गरीब लोगों के 1 किलो के अधिकार छीन लेते हैं. इन सभी नेताओं को आपके बच्चों की शिक्षा और रोजगार की कोई चिंता नहीं है. पीके ने कहा कि जब तक आप जाति और भात से बाहर नहीं निकलेंगे, तब तक आपकी गरीबी नहीं मिट सकती. जब तक आप वोट 5 किलो मुफ्त अनाज के लालच में देंगे तब तक आपके बच्चों को रोजगार नहीं मिल पाएगा. इसलिए अब आपको निर्णय लेना होगा. इसे भी पढ़ें - महाराष्ट्र">https://lagatar.in/maharashtra-dgp-rashmi-shukla-gets-punished-ec-transfers-her-on-congress-complaint/">महाराष्ट्र

 : डीजीपी रश्मि शुक्ला पर गाज गिरी, कांग्रेस की शिकायत पर EC ने ट्रांसफर कर दिया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही