Search

 
 
 

किशोर कुणाल के अकस्मात निधन से मर्माहत हूं : अमरनाथ

 
Ranchi: एचईसी स्थित समाजसेवी अमरनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय पुलिस सेवा के चर्चित अधिकारी किशोर कुणाल के असामयिक निधन की सूचना से मर्माहत हूं. यकीन ही नहीं हो रहा की वे अब हमारे बीच नहीं हैं. उन्होंने कहा कि स्व. कुणाल एक कुशल प्रशासक के साथ-साथ समाजसेवी व धार्मिक-आध्यात्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति थे. शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म-अध्यात्म के क्षेत्र में उनका उल्लेखनीय योगदान भुलाया नहीं जा सकता. उन्होंने कहा कि किशोर कुणाल ने पटना स्थित महावीर मंदिर की पूरे देश में एक अलग पहचान स्थापित की. उनके प्रयासों का ही प्रतिफल है कि श्रद्धालुओं के लिए पटना स्टेशन स्थित महावीर मंदिर एक विख्यात धार्मिक स्थल के रूप में आकर्षण का केंद्र बन गया है. उन्होंने कहा कि गत वर्ष वे आकर्षक हनुमान चालीसा की कुछ प्रतियां लेकर महावीर मंदिर, पटना में किशोर कुणाल जी को सौंपने गए थे. साथ ही कैनवास पर हनुमान जी की उकेरी गई एक दुर्लभ तस्वीर भी महावीर मंदिर में लगाने की उनकी इच्छा थी, लेकिन कुणाल से उनकी मुलाकात नहीं हो सकी. इससे उनकी यह इच्छा पूरी नहीं हो सकी. इससे सिंह द्वारा बनाई गई हनुमान जी की दुर्लभ तस्वीर पटना स्टेशन के हनुमान मंदिर में लगाने की उनकी कामना अधूरी रह गई. उन्होंने स्व.कुणाल की आत्मा की शांति और उनके परिजनों को संबल प्रदान करने की ईश्वर से कामना की.] इसे भी पढ़ें – साउथ">https://lagatar.in/major-accident-in-south-korea-179-passengers-died-due-to-plane-crash/">साउथ

कोरिया में बड़ा हादसा : लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश, 179 यात्रियों की मौत
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही