ढुल्लू को हराने के लिए मुझे या कोई और प्रत्याशी उतारे विपक्षी गठबंधन ढुल्लू महतो पर लगे संगीन आरोपों पर जवाब दे भाजपा Ranchi: विधायक सरयू राय ने कहा है कि अगर इंडी गठबंधन समर्थन करे तो वे धनबाद से लोकसभा का चुनाव लड़ सकते हैं. कहा कि भाजपा ने धनबाद में संगीन अपराधों के आरोपी ढुल्लू महतो को अपना उम्मीदवार बनाया है. ढुल्लू को हराने के लिए उन्हें चुनाव लड़ने से परहेज नहीं है. सरयू ने कहा कि इसे लेकर वे कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम समेत कई नेताओं से बातचीत कर चुके हैं. उन्हें कहा है कि आप धनबाद हर बार उम्मीदवार खड़ा करते हैं और वह हार जाता है. अगर ढुल्लू जैसे दुर्दांत व्यक्ति को संसद पहुंचने से रोकना है तो मुझे समर्थन दीजिए या फिर किसी ऐसे नेता को खड़ा करिए जो चुनाव जीत सके. उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा जबाव दे कि आखिर इतने संगीन मामलों के आरोपी ढुल्लू को लोकसभा का टिकट क्यों और किस आधार पल दिया गया. सरयू राय ने इशारे-इशारों में ओडिशा के राज्यपाल और पूर्व सीएम रघुवर दास पर भी हमला किया. कहा धनबाद में अभी जिस तरह की स्थिति पैदा हुई है वह उन्हीं लोगों की शह पर हुई है जिन्होंने जमशेदपुर में उनके खिलाफ साजिश रची थी. सरयू राय रांची के डोरंडा स्थिति अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे. इसे पढ़ें- जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jharkhand-state-yogasana-sports-championship-on-7th-participants-ranging-from-5-to-above-60-years-of-age-will-participate/">जमशेदपुर
: झारखंड स्टेट योगसना स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 7 को, 5 से लेकर 60 वर्ष से अधिक उम्र के प्रतिभागी होंगे शामिल
खड़गे बोले, मैंने पीएम मोदी से कहा, देश में निष्पक्ष चुनाव नहीं हो रहे… मोदी जी तानाशाही विचारधारा रखते है…
: झारखंड स्टेट योगसना स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 7 को, 5 से लेकर 60 वर्ष से अधिक उम्र के प्रतिभागी होंगे शामिल
ढुल्लू चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य
सरयू ने कहा कि ढुल्लू महतो संगीन मामलों के मुकदमों का अर्धशतक पूरा कर चुके हैं. शुक्रवार तक उनपर 49 संगीन अपराधों के मुकदमे दर्ज थे. शनिवार को कृष्णा अग्रवाल ने उनपर मुकदमा किया है. ढुल्लू पर दर्ज 21 मामले धारा 307 के हैं, 13 मुकदमे रंगदारी और दबंगई के हैं और 15 मुकदमे आर्म्स और एक्सप्लोसिव एक्ट के तहत दर्ज हैं. इनमें से 4 मामलों में ढुल्लू सजायाफ्ता हैं. उन्होंने तीन मुकदमों में एक-एक साल और एक मुकदमे में डेढ़ साल सजा काटी है. कुल मिलाकर उन्हें साढ़े चार साल की सजा हो चुकी है. सुप्रीम कोर्ट केके प्रभाकरण बनाम पी जयराजन केस के जजमेंट के तहत देखें तो ढुल्लू चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य हैं. इसलिए उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द होनी चाहिए और उन्हें अगले 6 साल तक चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य करार देना चाहिए. इसे भी पढ़ें- मल्लिकार्जुन">https://lagatar.in/mallikarjun-kharge-said-i-told-pm-modi-there-should-not-be-fair-elections-in-the-country-modi-ji-is-maintaining-a-dictatorship/">मल्लिकार्जुनखड़गे बोले, मैंने पीएम मोदी से कहा, देश में निष्पक्ष चुनाव नहीं हो रहे… मोदी जी तानाशाही विचारधारा रखते है…
Leave a Comment