Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

एसएस मेमोरियल कॉलेज में आई कार्ड और ड्रेस कोड लागू हो: आशुतोष द्विवेदी

Advertisement
Advertisement
Ranchi: बुधवार को एस एस मेमोरियल कॉलेज छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष छात्र नेता आशुतोष द्विवेदी के नेतृत्व में सैकड़ों छात्र -छात्राओं ने विभिन्न मांगों को लेकर कॉलेज के प्रचार्य डॉ सुखी उराँव से मिलकर विभिन्न छात्र हित एक माँग पत्र सोंपा. इस अवसर पर छात्र नेता आशुतोष द्विवेदी ने छात्र -छात्राओं के विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया और उन्हें जल्द से जल्द इस पर कार्यवाही करने की माँग किया. छात्र छात्राओं ने विभिन्न छात्र हित मांग इस प्रकार है. जिसमें कॉलेज परिसर में आई कार्ड और ड्रेस कोड अनिवार्य रूप से लागू हो. बिना ड्रेस के कोई इंट्री नहीं. कॉलेज प्रांगण एवं क्लास रूम की उचित साफ सफाई कराई जाए. इसे भी पढ़ें-ऐतिहासिक">https://lagatar.in/there-are-many-dimensions-related-to-jharkhand-including-historical-movement-parliamentary-system-environmental-protection-in-the-book-eleven-chapters-of-thoughts-cm/">ऐतिहासिक

आंदोलन, संसदीय व्यवस्था, पर्यावरण संरक्षण समेत झारखंड से जुड़े कई आयाम हैं पुस्तक “विचारों के ग्यारह अध्याय” में : सीएम
गर्ल्स बाथरूम की उचित साफ़ -सफाई की जाए. सभी विभागों के जेनरिक विषय के कक्षाओं को समय पर पढ़ाया जाए साथ ही साथ रूटीन के अनुरूप समय पर सभी शिक्षक -शिक्षिकाओ को क्लास लेने का आदेश दिया जाए. पुस्तकालय में छात्र छात्राओं को पुस्तक सही समय पर पढ़ने के लिए दिया जाए. टी आर एल एवं होनर का  क्लास सही समय पर हो आदि कई छात्र हित माँग पत्र सोंपा. इस अवसर पर प्राचार्य डॉ सुखी उराँव जी ने सभी माँगो को उचित और सही माँग बताया और जल्द से जल्द इन सभी माँगो को कार्यवाही करने का छात्र -छात्राओं को आश्वासन दिया. इस अवसर पर मुख्य रूप से निशांत कुमार, कोमल कुमारी, आशीष कुमार, सानू महतो आदि कई छात्र छात्राएं उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही