Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोई भी कार्य राजनीतिक लाभ के लिए नहीं, सेवा भावना से करता हूं : मंत्री मिथिलेश ठाकुर

Advertisement
Advertisement
  • तीर्थ यात्रा का सपना किसी का नहीं रहेगा अधूरा
  • गढ़वा के अमन चैन की कामना के साथ एक हजार कांवरियों को मंत्री ने किया बोल बम रवाना
Sanjay Prasad Ranka (Garhwa) : गढ़वा विधायक सह मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने एक हजार कांवरियों के जत्थे को बोल बम के लिए रवाना किया. गढ़वा विधायक और झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के सौजन्य से 20 लग्जरी बसों में लगभग एक हजार कांवरियों को बोल बम के लिए रवाना किया गया. एक सप्ताह की इस यात्रा में कांवरियों को बाबा बैजनाथ धाम, बासुकीनाथ एवं रजरप्पा मां छिन्नमस्तिका मंदिर का भ्रमण कराया जाएगा. विभिन्न प्रखंडों के कांवरियों के लिए अलग-अलग बस की व्यवस्था की गई है. इससे पूर्व मंत्री के गढ़वा स्थित आवास पर सभी कांवरियों को भोजन कराया गया. उसके बाद बाजे गाजे के साथ कांवर यात्रा निकाली गई. मंत्री ने सभी कांवरियों के साथ पैदल अपने आवास से चिनियां मोड़ काली मंदिर एवं रंका मोड़, मेन रोड होते हुए गढ़देवी मंदिर पहुंच कर पूजा-अर्चना की. उसके बाद बस स्टैंड पहुंच कर वहां से सभी को बोल बम के लिए रवाना किया. इस दौरान सभी कांवरियों को रास्ते के लिए नाश्ते का डिब्बा दिया गया. साथ ही रास्ते में कई स्थानों पर कांवरियां को रहने, खाने आदि के लिए कैंप की भी व्यवस्था की गई है. ज्ञात हो कि मंत्री श्री ठाकुर प्रति वर्ष कांवरियों को बोल बम भेजते हैं. मौके पर मंत्री ने कहा कि वे कोई भी काम राजनीतिक लाभ के लिए नहीं बल्कि सेवा भावना से करते हैं. जो भी व्यक्ति सच्ची भावना से कार्य करता है, हमेशा उसे भगवान भोलेनाथ एवं माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त होता है. उन्होंने कहा कि भगवान ने उन्हें इतनी शक्ति प्रदान की है कि वे भगवान के भक्तों की हमेशा सेवा कर सकते हैं. उन्होंने सभी कांवरियों की मंगलमय यात्रा की कामना करते हुए कहा कि वे भगवान भोलेनाथ से यह कामना जरूर करें कि मैं अंतिम सांस तक गढ़वा वासियों की सेवा कर सकूं. मेरे सेवा कार्य में हमेशा निरंतरता बनी रहे. उन्होंने कहा कि मानव से प्रेम करना सबसे बड़ी पूजा एवं सबसे बड़ा धर्म है. बाबा धाम जाने वाले सभी हिंदू भाई हैं, लेकिन इनकी सेवा में यहां काफी संख्या में मुस्लिम भाई भी बढ़ चढ़ कर लगे हुए हैं. यही हमारे भारत की गंगा जमुनी तहजीब की पहचान है. भगवान भोलेनाथ हमेशा आपसी भाईचारा, एकता एवं भावना बनाए रखें. मौके पर मुख्य रूप से जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष नितेश सिंह, जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा चौबे, अनीता दत्त, ताहिर अंसारी, शरीफ अंसारी, मासूम खान, राजकिशोर यादव, छोटू सिंह खरवार आदि ने विचार व्यक्त किया. झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, सचिव मनोज ठाकुर, वरिष्ठ समाजसेवी राकेश पाल, आशुतोष पांडेय, नवीन तिवारी, मीडिया प्रभारी दिलीप गुप्ता, चंदा देवी, कंचन साहु, ओमप्रकाश गुप्ता, अराधना सिंह, फुजैल अहमद, संजय चौधरी, नीलू खान सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

शिव भक्तों के साथ जमकर थिरके मंत्री

शिव भक्तों को बोल बम रवाना करने के दौरान बस स्टैंड में सांस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया. गायक कुणाल तिवारी ने भक्ति गीत प्रस्तुत किए. इस दौरान सभी कांवरिये भी थिरकते रहे. बोल बम जाने वाले सभी कांवरियों के विशेष आग्रह पर मंत्री मिथिलेश ठाकुर भी बाबा भोलेनाथ के गीत पर शिव भक्तों के साथ जम कर थिरके. इस दौरान उपस्थित झामुमो के पदाधिकारी व शिव भक्त काफी देर तक भाव विभोर होकर थिरकते रहे. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-tpc-took-responsibility-for-the-murder-of-coal-trader-rajendra-sahu/">झारखंड

: टीपीसी ने ली कोयला कारोबारी सह भाजपा नेता राजेंद्र साहू की हत्या की जिम्मेवारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही