Search

 
 
 

बेटी से मिलने दिल्ली आये हैं, अभी जहां हैं, वहीं रहेंगे : चंपाई

 
NewDelhi/Ranchi :  झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन कोलकाता से दिल्ली पहुंच गये हैं. यहां दिल्ली एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए चंपाई ने कहा कि वो किसी निजी काम के लिए दिल्ली आये हैं. कहा कि दिल्ली में उनकी बेटी रहती है, उसको देखने आये हैं. कहा कि उनका दिल्ली आना-जाना लगा रहता है.  कोलकाता में सुबेंदू अधिकारी से मुलाकात के सवाल पर कहा कि अभी वो जहां हैं, वहीं रहेंगे. जेएमएम द्वारा सीएम पद से हटाये जाने के सवाल पर चंपाई ने कहा कि आप इस तरह से सवाल करेंगे तो हम क्या जवाब देंगे. कह तो दिया कि निजी काम से आये हैं. कोलकाता में सुबेंदू अधिकारी से मिलने के सवाल पर कहा कि किसी से उनकी मुलाकात नहीं हुई है,. https://twitter.com/AHindinews/status/1825072578987282494

बीती रात कोलकाता गये थे चंपाई, सुबेंदू अधिकारी से मिलने की चर्चा

बता दें कि पूर्व सीएम एवं मंत्री चंपाई सोरेन बीती रात कोलकाता पहुंचे थे. यहां वे होटल पार्क में ठहरे थे. न्यूज एजेंसी IANS सहित कई मीडिया ने दावा किया कोलकाता में चंपाई ने सुबेंदू अधिकारी से मुलाकात की. वहीं यह भी दावा किया गया था कि आज सुबह वे कोलकाता से एयर इंडिया की फ्लाइट 0769 से दिल्ली के लिए निकल चुके हैं. यहां वे भाजपा के सीनियर नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं. हालांकि दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने पर चंपाई ने बीजेपी नेताओं से मिलने और भाजपा में शामिल होने की बात का जवाब नहीं दिया. मालूम हो कि चंपाई सोरेन के बेटे बबलू सोरेन भी चार दिनों से दिल्ली में हैं. शुभम संदेश से बातचीत कर उन्होंने कहा कि वह व्यक्तिगत काम से चार दिनों से दिल्ली में हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही