Search

 
 
 

समस्याओं को जानने आया हूं, देखता चाहता हूं आप सबका विकासः राज्यपाल

 
Ranchi : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मंगलवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) चीरी, लोहरदगा में ग्रामीणों से संवाद किया. संवाद के दौरान राज्यपाल ने कहा कि देश की आजादी के इतने वर्षों के उपरांत भी ग्रामीण क्षेत्रों में जाने पर विभिन्न समस्याओं की जानकारी देखने को मिलती है. देश के विकास के लिए ग्रामीण क्षेत्रों का विकास आवश्यक है. एक समय था कि केंद्र से लोगों के विकास के लिए भेजे गये राशि का लाभ लाभुकों तक पूरा नहीं पहुंचता था. वर्तमान में प्रधानमंत्री लाभुकों के मध्य विभिन्न योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ पहुंचा रहे हैं. इसे भी पढ़ें -BREAKING">https://lagatar.in/breaking-ats-court-sentences-plfi-supremo-dinesh-gop-to-two-years-of-rigorous-imprisonment/">BREAKING

: PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप को ATS कोर्ट ने दो साल सश्रम कारावास की सजा दी

केंद्र 80 करोड़ लोगों को उपलब्ध करा रहा है निःशुल्क अनाज

राज्यपाल ने कहा कि देश के किसी भी व्यक्ति की मृत्यु भूख से न हो, इसके लिए केंद्र सरकार द्वारा 80 करोड़ लोगों को निःशुल्क अनाज उपलब्ध कराया जा रहा है. मैं आप सभी के बीच यह जानने आया हूं कि आपको केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त हो रहा है अथवा नहीं, आपकी विभिन्न समस्याएं जान सकूं, ताकि इससे सरकार को अवगत कराकर इसका निदान किया जा सके. मैं आप सबका विकास देखना चाहता हूं.

किसानों के हित में संचालित है प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना

राज्यपाल ने कहा कि किसानों के हित में `प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना` संचालित है. ऐसा कोई परिवार तो नहीं है, जो निःशुल्क अनाज के लाभ की उपलब्धता से वंचित है और वे इस योजना के पात्र हैं. ग्रामीणों से कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में वे कभी पेट्रोलियम मंत्री हुआ करते थे और लोगों के मध्य एलपीजी गैस की उपलब्धता के लिए पूर्णतः सक्रिय रहे हैं. वर्तमान में प्रत्येक परिवार तक एलपीजी गैस की उपलब्धता हो, इसके लिए प्रधानमंत्री द्वारा हमारी माताओं-बहनों के मध्य `प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना` के तहत निःशुल्क एलपीजी गैस कनेक्शन का लाभ प्रदान किया जा रहा है.

स्वच्छ पेयजल नितांत आवश्यक

राज्यपाल ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि स्वच्छ पेयजल नितांत आवश्यक है. विभिन्न वैज्ञानिक शोधों में बताया गया है कि गंदा पानी पीने से गंभीर बीमारियां होती हैं. उन्होंने ग्रामीणों से स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता की जानकारी ली.

सखी मंडल के सदस्यों ने भी रखी अपनी बात

कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल के समक्ष सखी मंडल के सदस्यों ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि सखी मंडल से जुड़ने से पूर्व उनलोगों की आर्थिक स्थिति खराब थी, लेकिन अब इससे जुड़ने के उपरांत आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है. राज्यपाल के समक्ष मुनि देवी (प्रमुख, कूड़ु, लोहरदगा), एनुल अंसारी (उप प्रमुख, कूड़ु, लोहरदगा), पंचायत के मुखिया राजेश लोहरा, मीणा उरांव, जिमा बरवाटोली, चीरी, अनिमा, ग्राम-सुकमार, सुमिता खलखो, जिमा चटकपुर, शमशाद अंसारी आदि ने संवाद किया.

लाभुकों के बीच बांटी परिसंपत्ति

राज्यपाल ने मौके पर पर नवजात शिशु आशिया प्रवीण का अन्नप्राशन किया. विभिन्न योजना अन्तर्गत लाभुकों के मध्य पावर स्प्रेयर व व्हील चेयर वितरण किया. प्रधानमंत्री आवास योजना का पूर्णतः प्रमाण पत्र, मनरेगा स्वीकृति प्रमाण पत्र, उद्योग विभगा द्वारा सहायतार्थ राशि प्रदान की गई. इसे भी पढ़ें -लोहरदगा">https://lagatar.in/lohardaga-herd-of-wild-elephants-again-reached-cairo-villagers-in-panic/">लोहरदगा

: कैरो में फिर पहुंचा जंगली हाथियों का झुंड, दहशत में ग्रामीण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही