Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पटना: मुझे बड़ी जिम्मेदारी मिली है - चिराग पासवान

Patna: लोजपा (रा) के प्रमुख और हाजीपुर से सांसद चिराग पासवान का पटना एयरपोर्ट पर जबर्दस्त स्वागत हुआ. केंद्रीय मंत्री बनने के बाद चिराग पहली बार पटना पहुंचे थे. चिराग ने नयी जिम्मेदारी मिलने पर अपने मंत्रालय के जरिये बदलाव की बात कही. चिराग पासवान ने कहा कि उन्हें फूड एंड प्रोसेसिंग मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है. कहा कि हमारा देश एक कृषि प्रधान देश है. बिहार एक कृषि प्रधान राज्य है. अक्सर सुना होगा कि बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट के माध्यम से हमने हमेशा कहा है कि बिहार में प्रोसेसिंग, यूनिट होने चाहिए, ताकि किसानों के हाथ में ज्यादा आमदनी आए और उनको फायदा हो. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह मेरे लिए यह सौभाग्य की बात है कि प्रधानमंत्री ने हमें फूड एंड प्रोसेसिंग विभाग की जिम्मेदारी दी है. जिसके माध्यम से आने वाले दिनों में जिम्मेदारी देश भर की है, लेकिन आने वाले दिनों में बिहार में भी कई ऐसे प्रोसेसिंग यूनिट खोले जाएंगे.
कहा कि हाजीपुर का केला हो या मुजफ्फरपुर का लिची, या मखना हो आम हो, जो यहीं पर प्रोसेस्ड हो जाएं पैकिंग हो जाएं, तो ना सिर्फ उससे किसानों की आमदनी बढ़ेगी बल्कि राज्य का राजस्व भी बढ़ेगा. ऐसे में ये जो बड़ी जिम्मेदारी प्रधानमंत्री के द्वारा मुझे दी गई है. उसे मैं इमानदारी और निष्ठा के साथ पूरा करुंगा. वहीं नीट मामले को लेकर चिराग ने कहा कि नीट गंभीर विषय है. सरकार का दायित्व है कि किसी बच्चे के साथ कोई अन्याय नहीं होना चाहिए. पीएम मोदी की निगरानी में इस मामले को देखा जा रहा. कई बच्चे री-एग्जाम के पक्ष में हैं कई नहीं है. इस मामले में बहुत सारे पक्ष हैं. सबकी जांच हो रही है. ऐसे में विश्वास दिलाता हूं कि छात्रों के हित में फैसला लेंगे. वहीं बिहार में पुल गिरने को चिराग ने कहा कि ये दुर्भाग्य पूर्ण है. सीएम इसकी जांच कर रहे हैं. डबल इंजन की सरकार में जितने भी नवनिर्माण होंगे गुणवक्ता के साथ हो. इसको सुनिश्चित किया जाएगा. इन मामलों में जो दोषी होंगे उन पर सख्त कार्रवाई होगी.
इसे भी पढ़ें - संजय">https://lagatar.in/sanjay-jha-becomes-working-president-of-jdu-demands-to-give-special-status-to-bihar-in-national-executive-meeting/">संजय

झा जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष बने, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बिहार को विशेष दर्जा देने की मांग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही