Search

मैं अपने वायदों को पूरा करता हूंः प्रकाश राम

Latehar: लातेहार विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी प्रकाश राम ने कहा कि संगठन ने उन पर विश्वास कर एक बार फिर टिकट दिया है. यह सब आप सब जनता और कार्यकर्त्ता के स्नेह के कारण संभव हुआ है. राम नामांकन करने जाने से पूर्व पुराना पुलिस लाइन मैदान मे सभा को संबोधित कर रहे थे. मंत्री व स्थानीय विधायक बैद्यनाथ राम का नाम लिये बिना कहा कि लातेहार के लिए सौभाग्य की बात थी कि क्षेत्र को तीन-तीन बार मंत्री मिले. लेकिन मंत्री मिलने के बाद भी क्षेत्र का कोई विकास नहीं हुआ. आज भी लातेहार की समस्या जस की तस है. उन्होंने अपने कार्यकाल में लातेहार में दो डिग्री कॉलेज की स्वीकृति दिलायी, भवन का निर्माण भी हो गया, लेकिन आज तक उसमें पढ़ाई शुरू नहीं हुआ. राम ने कहा कि जिले में जमीन सर्व में काफी गड़बड़ी हुई. इसके लिए पूर्व की रघुवर दास की सरकार ने मिनी सर्वे कराने के लिए लातेहार में पदाधिकारियों की नियुक्ति करायी. लेकिन हेमंत सोरेन की सरकार आते ही यहां से पदाधिकारियों को हटा दिया गया. भाजपा की सरकार ने गैर मजरूआ जमीन का रसीद काटना और ऑनलाइन करने का कार्य शुरू कराया, लेकिन भाजपा सरकार जाते ही ऐसे जमीन का रसीद कटना बंद हो गया. हेमंत सोरेन के कार्यकाल में पूरे प्रदेश में अपराध बढ़ गया है. अपराधी हत्यायें व अपराध कर भाग जाते हैं, लेकिन पुलिस अपराधियों को पकड़ नहीं पाये. जिले में भी कई हत्यायें हुई और अपराधी पकड़े नहीं गये हैं. चुनाव जीतने के बाद वे उन परिवारों को न्याय दिलायेगें. उन्होंने कहा कि चुनाव के एक महीने पहले हेमंत सोरेन सरकार को प्रदेश की माता-बहनों का ख्याल आया.  उन्होंने चुनाव से ठीक पहले मइयां सम्मान योजना ला कर उन्हें ठगने का काम किया गया. रामने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर प्रदेश की माता व बहनों को 25 सौ रूपये दिया जायेगा. महिलाओं को आत्मनिर्भर व सशक्त बनायेंगे. हर प्रखंड में डिग्री कॉलेज खुलवाने का वह प्रयास करेंगे. उन्होंने कहा कि मैं जो वायदा करता हूं, उसे पूरा करता हूं. कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जोखन साहू, अविनाश कुमार सिंह, मुकेश रंजन सिन्हा, जिला अध्यक्ष पंकज सिंह, जिप अध्यक्ष पूनम देवी, कल्याणी पांडेय, असीम कुमार बाग, कुंति देवी, अमलेश कमार सिंह, पवन कुमार, पवन कुमार साहू, अमरजीत सिहं, विशाल चंद्र साहू, राजीव कुमार गुप्ता, गोविंद प्रसाद, वंशी यादव, रविराज, प्रदीप अग्रवाल, रामू प्रसाद, विष्णु देव गुप्ता, अनिल सिंह आदि मौजूद थे. इसके बाद एक जुलूस की शक्ल में प्रकाश राम नामांकन करने के लिए अनुमंडल कार्यालय पहुंचे. इसे भी पढ़ें - “दाना”">https://lagatar.in/dana-will-hit-odisha-west-bengal-coast-tonight-airport-closed-alert-in-jharkhand-too/">“दाना”

आज रात ओडिशा-प.बंगाल तट से टकरायेगा, एयरपोर्ट बंद, झारखंड में भी अलर्ट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//