Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

I-PAC के को-फाउंडर विनेश चंदेल मनी लॉन्ड्रिंग केस में  गिरफ्तार, टीएमसी ने निंदा की

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पॉलिटिकल कंसल्टेंसी कंपनी I-PAC से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में  कंपनी के डायरेक्टर और फाउंडर वीनेश चंदेल को सोमवार शाम दिल्ली से गिरफ्तार किया है. कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग कानून PMLA के तहत की गयी है.
Advertisement
Advertisement

New Delhi : ED द्वारा I-PAC के को-फाउंडर और डायरेक्टर विनेश चंदेल को कोयला घोटाला मामले में गिरफ्तार किये जाने की खबर है. अधिकारियों के अनुसार विनेश चंदेल को जल्द ही अदालत में पेश किया जायेगा. मामले में आगे की जांच जारी है.

 

 

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पॉलिटिकल कंसल्टेंसी कंपनी I-PAC से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में  कंपनी के डायरेक्टर और फाउंडर वीनेश चंदेल को सोमवार शाम दिल्ली से गिरफ्तार किया है. कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग कानून PMLA के तहत की गयी है.

 

दरअसल ईडी ने दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज उस FIR के आधार पर जांच शुरू की थी, जिसमें धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश, फर्जी अकाउंटिंग और खातों में गड़बड़ी जैसे गंभीर आरोप दर्ज किये गये थे. 

 

ईडी का आरोप है कि I-PAC डायरेक्टर वीनेश चंदेल, ऋषि राज सिंह सहित अन्य लोगों के माध्यम से  संगठित तरीके से अवैध कमाई छिपाने और उसे वैध दिखाने के काम में लगी हुई थी। एजेंसी  के अनुसार   कंपनी ने फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन्स का जाल बिछा कर काले धन को सफेद दिखाया है.

 

टीएमसी ने विनेश चंदेल की गिरफ्तारी की निंदा की है. टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने बंगाल चुनाव से कुछ दिन पहले I-PAC के सह-संस्थापक विनेश चंदेल की गिरफ्तारी को चिंताजनक करार दिया है.  

 

उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि ऐसे समय में जब स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराये जाने चाहिए, इस तरह की कार्रवाई भयावह संदेश भेजती है यह लोकतंत्र नहीं है - यह डराना ने कार्रवाई है,

 

अभिषेक बनर्जी ने कहा कि एक तरफ चुनाव आयोग. दूसरी ओर ईडी, एनआईए, सीबीआई जैसी एजेंसियां सबसे संवेदनशील समय में कदम उठा रही हैं. इससे निष्पक्षता का नहीं बल्कि डर का माहौल बनता है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही